
शेयर बाजार ने गंवार्इ बंपर बढ़त, सेंसेक्स आैर निफ्टी लाल निशान पर कर रहे हैं कारोबार
नर्इ दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार ने सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट झेलने के बाद 400 से ज्यादा अंकों की रिकवरी कर ली है। मौजूदा समय में 195 अंकों की बढ़त के साथ 34571.69 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 60 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से निफ्टी 10,370 के पार चला गया है। इससे पहले सुबह निफ्टी में कमजोरी के कारण 60.55 अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। वहीं सेंसेक्स मिडकैप अौर स्माॅलकैप बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बैंक निफ्टी 375.85 की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 792 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
एेसी चल रही है शेयर बाजार की चाल
सोमवार की शेयर बाजार की चाल की बात करें तो मौजूदा समय में बीएसर्इ की संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 146.70 अंकों की गिरावट के साथ 34230.29 अंक पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 74.05 अंकों की भारी गिरावट देखी जा रही है। जिससे निफ्टी 10242.40 अंकों पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में 0.70 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
इन क्षेत्रों में बढ़त आैर गिरावट
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो कैपिटल गुड्स 13.11, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 54.15, बीएसई एफएमसीजी में 53.11, तेल और गैस में 133.15 आैर पीएसयू में 61.56 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी आेर हेल्थकेयर में 29.91 आर्इटी में 27.01, मेटल में 119.32, बैंक निफ्टी में 375.85 आैर सीएनएक्स मिडकैप में 436.70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए दिखार्इ दे रहे हैं। वहीं बीएसई स्मॉल कैप 8.83 अंकों आैर बीएसई मिड-कैप 2.84 अंकों के साथ कारोबा कर रहे हैं।
शुक्रवार को एेसा रहा था कारोबार
देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को भी भारी गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 792.17 अंकों की गिरावट के साथ 34,376.99 पर और निफ्टी 282.80 अंकों की गिरावट के साथ 10,316.45 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 71.17 अंकों की गिरावट के साथ 35,097.99 पर खुला और 792.17 अंकों या 2.25 फीसदी गिरावट के साथ 34,376.99 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35118.54 के ऊपरी और 34,202.22 के निचले स्तर को छुआ।
Updated on:
08 Oct 2018 11:50 am
Published on:
08 Oct 2018 09:43 am
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
