6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Update: 52 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 10,000 के पार

बाजार खुलने के करीब आधे घंटे बाद सेंसेक्स में 38 अंको का उछाल देखने को मिला वहीं निफ्टी सपाट चाल पर कारोबार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 26 Mar 2018, 12:30 PM IST

Share Market

मुंबर्इ। दोपहर तक शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखने को मिल रहा है। हालांकि मिडकैप आैर स्माॅलकैप में बिकवाली नजर आ रही है। दूसरे एशियार्इ बाजारों में भी मिलेजुले संकेत देखी जा रही है। ब्रेंट क्रुड आॅयल के 70 डाॅलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद एचपीसीएल, बीपीसीएल आैर आर्इआेसी के शेयरों में 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिला।


दोपहर 12:30 बजे - प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 52 अंको की बढ़त के साथ 32,648 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। निफ्टी अभी भी सपाट चाल के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल निफ्टी 4 अंको की बढ़त के साथ 10,001 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप आैर स्माॅलकैप में लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसर्इ के मिडकैप आैर स्माॅलकैप में क्रमश: 28 आैर 66 अंको की गिरावट देखने को मिल रही है। इस समय अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स में बिकवाली नजर आ रही है।


सुबह 9:30 बजे - बाजार खुलने के करीब आधे घंटे बाद सेंसेक्स में 38 अंको का उछाल देखने को मिला वहीं निफ्टी सपाट चाल पर कारोबार कर रहा है। इस समय सेंसेक्स 32,635 के स्तर पर है तो वहीं निफ्टी 10,000 के आंकड़ें से लुढ़ककर 9,998 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सेक्टोरियल इंडेक्स में मिलाजुला संकेत

आज के सेेक्टोरियल इंडेक्स में भी मिलाजुला संकेत देखने को मिल रहा है। आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा आैर मेटल के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। इनमें कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के शेयर सबसे ज्यादा गुलजार हैं। जबकि आर्इटी, पीएसयू आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 40 अंको की बढ़त देखने को मिल रही है। जिसके बाद बैंक निफ्टी 23,710 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


दिग्गज शेयरों को ये है हाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, इंडियाबुल्स हाउसिंग फायनेंस, एलएंडटी, अडानी पोर्ट्स आैर एसबीआर्इ के शेयर हरे निशान पर कारोबा कर रहे हैं। ये सभी 0.70 - 0.93 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो इसमें गेल इंडिया , भारत पेट्रोलियम, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, हीरो मोटाेकाॅर्प, इंडियन आॅयल, अार्इटीसी, टीसीएस, डाॅ रेड्डीज लैब्स आैर इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है। ये सभी शेयर 0.55 - 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।