मुंबर्इ। आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुर्इ है। विश्व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाआें चीन आैर अमरीका के बीच चल रहे आर्थिक तनाव का असर वैश्विक बाजारों में भी देखने को मिल रहा है। आज 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 95 अंक लुढ़ककर 35375 के स्तर पर आैर निफ्टी 29 अंक गिरकर 10733 के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा मोटर्स, वेदांता, इंडियन आॅयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सिप्ला आैर डाॅ रेड्डीज लैब्स के शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रहा है। जबकि आॅरबिंदो फार्म, एशियन पेन्ट्स, एक्सिस बैंक, अार्इटीसी, ल्युपिन, टीसीएस आैर इंडियाबुल्स हाउिसंग के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी मिडकैप में भी 55 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी बैंक की बात करें तो इसमें भी 95 अंकों की बडी गिरावट देखजी जा रही है।