2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Prediction : ट्रंप दौरा और जीडीपी डाटा कर सकता बाजार को प्रभावित

24 फरवरी से अमरीकी राष्ट्रपति का शुरू हो रहा है भारत दौरा महीने के आखिर में देश के जीडीपी के आंकड़ें आ सकते हैं सामने कोरोना वायरस और क्रूड ऑयल की कीमतों का भी रह सकता है असर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 Feb 2020, 11:59 PM IST

Share Market

Share Market Prediction: Trump visits and GDP data could affect market

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह वैश्विक घटनाक्रमों और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों के साथ-साथ निवेशकों की नजर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापारिक करारों पर होगी। वहीं, बाजार को इस सप्ताह जारी होने वाले जीडीपी के आंकड़ों का भी इंतजार रहेगा।

महीने का आखिरी सप्ताह होने के कारण फरवरी सीरीज के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस यानी एफएंडओ अनुबंधों की एक्सपायरी को लेकर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि 24 फरवरी से अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड का भारत दौरा शुरू हो रहा हैै। यह दौरा दो दिवसीय है। जिसमें वो पहले दिन गुजरात और उसके बाद आगरा जाएंगे। जहां वो दुनिया के आठवें अजूबे ताजमहल का दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ेंः-बड़ा आदेश, देश के करीब 2800 एटीएम में नहीं डालेंगे जाएंगे 2000 रुपए के नोट

अमरीकी राष्ट्रपति का दो दिवसीय दौरा
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पहला दो दिवसीय भारत दौरा सोमवार को शुरू हो रहा है। ट्रंप और उनकी पत्नी व अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप का भारत दौरा सोमवार को अहमदाबाद से शुरू होगा और वे आगरा में ताजमहल का दीदार करने के बाद दिल्ली पहुंचेंगे। ट्रंप के इस दौरे के दौरान भारत और अमरीका के बीच बड़े व्यापारिक सौदे की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- यूपी में मिले सोने के भंडार पर जीएसआर्इ ने दी सफार्इ, नहीं मिला 3600 टन सोना

जीडीपी के आंकड़े होंगे जारी
सप्ताह के आखिर में शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी के आंकड़े जारी होने वाले हैं, जिनका निवेशकों को इंतजार रहेगा। इसके अलावा, देश के इन्फ्रास्ट्रक्वर आउटपुट के जनवरी महीने के आंकड़े भी शुक्रवार को ही जारी होंगे।

इनका भी पड़ सकता है असर
वहीं, फरवरी महीने के फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस अनुबंधों की समाप्ति गुरुवार को हो रही है जिससे बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। साथ ही, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों के निवेश के प्रति रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव से भी भारतीय बाजार की चाल पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : दिल्ली में 72 रुपए के पहुंचा पेट्रोल, डीजल 6 हफ्ते के बाद हुआ महंगा

विदेशी बाजारों का भी पड़ेंगा प्रभाव
विदेशी मोर्चे की बात करें तो सऊदी अरब के रियाद में शनिवार से चल रहे दो दिवसीय जी-20 सम्मेलन के नतीजों पर सोमवार को बाजार की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है। चीन में कोरोना वायरस के कहर का असर दुनियाभर के बाजारों में बीते दिनों देखा जा चुका है, लेकिन अब इससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों और चीन की अर्थव्यवस्था पर इससे पडऩे वाले प्रभावों को दूर करने की दिशा में उठाए गए कदमों से निवेशकों का मनोबल ऊंचा हो सकता है।

ऐसा बाजार विश्लेषकों का मानना है। इसके अलावा बीते सप्ताह के आखिर में जारी हुए और इस सप्ताह के दौरान अमेरिका और यूरोप समेत दुनिया के अन्य देशों में जारी होने वाले प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर भी निवेशकों की प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।