16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शेयर बाजार में तेजी, 35 हजार के पार खुला सेंसेक्स, निफ्टी भी 10,750 के स्तर पर

सेंसेक्स में 215 अंको की तेजी देखी गर्इ, जिसके बाद ये 35,184 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी अंक चढ़कर 10,750 के स्तर पर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 30 Apr 2018, 10:08 AM IST

Share Market

मुंबर्इ। वैश्विक बाजाराे में अच्छे संकेत आैर आरबीआइ के उदान नीतियों से सोमवार को घरेलू बाजार की अच्छी शुरूआत देखने को मिली। 30 शेयरों के बीएसइ सेंसेक्स 55 अंक चढ़कर 35,024 के स्तर पर आैर 50 शेयरों वाला एनएसइ निफ्टी 24 अंक चढ़कर 10,716 के स्तर पर खुला। बीएसइ के मिडकैप आैर स्माॅलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिला। वहीं सीएनएक्स मिडकैप में 70 अंको की तेजी रही। बाजार खुलने के कुछ मिनटों बाद ही सेंसेक्स में 215 अंको की तेजी देखी गर्इ, जिसके बाद ये 35,184 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी अंक चढ़कर 10,750 के स्तर पर पहुंच गया।

इन शेयरों में तेजी

चौथी तिमाही के नतीजों के बाद आज रिलायंस के शेयरों में 1 फीसदी गिरावट रहा। वहीं एसीबीआइ, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, येस बैंक, भारती एयरटेल, मारूति सुजुकी, बजाजा आॅटो, विप्रो आैर आयशन मोटर्स के शेयरों में 1.5 फीसदी की तेजी देखने को मिली।


शीर्ष फायदे आैर नुकसानवाले शेयर

आज शुरूआती कारोबार में शीर्ष फायदेवाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक, एचसीएल टेक्नोलाॅजी, ल्यूपिन आैर विप्रो के शेयरा शुमार हैं। इनमें 1.67 फीसदी से 2.52 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रहा है। वहीं शीर्ष नुकसान वाले शेयरों की बात करें तो एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, यूपीएल आैर भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन के शेयर शामिल हैं। इनमें -0.91 से -3.93 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा है।

मेटल आैर आइटी सेक्टर में गिरावट

सेक्टोरियल इंडेक्स में मेटल अाैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है। जबकि बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में तेजी देखी जा रही है। सबसे अधिक तेजी आइटी आैर आॅटो सेक्टर में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी भी 115 अंको की तेजी के साथ 25510 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


वैश्विक बाजारों में अच्छे संकेत

वैश्विक बाजाराें में भी अच्छे संकेत देखने को मिल रहे है। एशियार्इ बाजारों में भी तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। आज चीन आैर जापान में छूट्टी से बाजार बंद है। इसके पहले शुक्रवार को अमरीकी बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला। डाअो जोंस 11 अंक लुढ़ककर आैर जबकि नैस्डेक 1 अंक चढ़कर बंद हुआ। हालांकि टेक्नोलाॅजी के शेयरों में मुनाफावसूल का दौर देखने को मिला।