
मुंबर्इ। शेयर बाजार में आज लगातार तेजी देखने को मिल रही है। हरे निशान पर शुरूअात करने के बाद सेंसेक्स आैर निफ्टी में बढ़त का दौर देखी जा रही है। दोपहर तक सेंसेक्स 76 अंक उछलकर 34,470 के स्तर पर आैर निफ्टी 20 अंको की तेजी के साथ 10,567 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही निफ्टी की अगली नजर 10,600 के स्तर काे पार करना होगा। निफ्टी 50 स्टाॅक्स में 3 फीसदी की बढ़त के साथ आर्इटीसी टाॅप गेनर बनी हुर्इ है। सबसे ज्यादा जोश एफएमसीजी सेक्टर में देखने को मिल रहा है। मेटल सेक्टर में भी शुरूअाती बिकवाली के बाद खरीदारी देखने को मिल रही है।
सुबह 10:00 बजे - आज के कारेबारी सत्र शुरुआती तेजी के थोड़े देर बाद सपाट चाल देखने को मिल रहा है। कारोबार के 45 मिनट के बाद सेंसेक्स 39 अंको की तेजी देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 34,443 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस समय निफ्टी में 11 अंको की मामूली तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 10,559 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप आैर स्माॅलकैप के शेयरों में भी हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इस समय एफएमसीजी आैर फार्मा सेक्टर को छोड़ बाकी सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी में 48 अंको की गिरावट देखने को मिल रही है।
सुबह 09:15 बजे - पिछले दिन की बढ़त के बाद अाज भी शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुर्इ। कारोबार की शुरुआत सेंसेक्स आैर निफ्टी दोनों में उछाल के साथ हुआ। 30 शेयरों वाल बीएसर्इ सेंसेक्स 105 अंक की तेजी के साथ 34,500 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में 24 अंको की शुरुआती तेजी देखी गर्इ। निफ्टी आज 10,572 के स्तर पर खुला।
दिग्गज शेयरों का ये है हाल
आज कारोबार की शुरुआत के साथ वेदांता, टाटा स्टील, विप्रो, टीसीएस, येस बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक आैर गेल के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जबकि दबाव वाले शेयरों में इंफोसिस , बीपीसीएल, टाइटन कंपनी, एचपीसीएल आैर कोल इंडिय शुमार हैं।
रुपए में कमजोरी
अाज हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत गिरावट के साथ हुर्इ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। इसके बाद रुपया 65.66 रुपए के स्तर पर है। इसके पहले मंगलवार को भी रुपए में गिरावट देखने को मिली थी। मंगलावर काे रुपया 15 पैसे गिरकर 65.64 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही रुपए में गिरावट के बाद ये पिछले 7 महीनें के निचले स्तर पर पहुंच गया।
Published on:
18 Apr 2018 12:40 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
