28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 115 अंकों की बढ़त, सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर

30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 115 अंकों की बढ़त के साथ 35153 के स्तर पर वहीं 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 38 अंकों की बढ़त के साथ 10627 के स्तर पर खुला।

2 min read
Google source verification
Share Market

शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 115 अंकों की बढ़त, सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर

मुंबर्इ। एशियार्इ बाजरों मे मिलेजुले संकेत के बावजूद भी आज घरेलू बाजार में की शुरुआत अच्छी देखने को मिल रही है। 30 शेयरों वाला बीएसर्इ सेंसेक्स 115 अंकों की बढ़त के साथ 35153 के स्तर पर वहीं 50 शेयरों वाला एनएसर्इ निफ्टी 38 अंकों की बढ़त के साथ 10627 के स्तर पर खुला। आज के शुरुअाती कारोबार में टेक महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन, एचपीसीएल, बीपीसीएल, आर्इआेसी, इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज आैर हिन्डाल्को के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं डाॅ रेड्डीज लैब्स, एनटीपीसी, एशियन पेन्ट्स आैर एक्सिस बैंक के शेयरों में दबाव देखने को मिल रहा है। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 150 अंकों की तेजी देखी जा रही है। बीएसर्इ के स्माॅलकैप आैर मिडकैप इंडेक्स में भी अच्छी खरीदारी देखने काे मिल रही है। इनमें क्रमशः 154 अंक आैर 130 अंकों की बढ़त देखी जा रही है।


सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर

आज सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आर्इटी, मेटल आैर आॅयल एंड गैस के शेयरों में तेजी देखने शामिल है। सबसे अधिक तेजी आॅयल एंड गैस, मेटल आैर आॅटो सेक्टर में देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 63 अंकों की बढ़त देखी जा रही है जिसके बाद ये 26387 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेब्लस भी 282 अंको की जोरदार बढ़त के साथ 199913 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


एशियार्इ बाजारों में भी बढ़त

एशियार्इ बाजारों मे आज शुरुआती गिरावट के बाद बढ़त देखी जा रही है। जापान का निक्केर्इ 22 अंक चढ़कर 22293 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। चीन का हैंग सेंग भी 350 अंक की बड़ी बढ़त के साथ 28848 के स्तर पर खुला। कोरिया के कोस्पी की बात करें तो ये भी 7 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 2321 के स्तर पर काराेबार कर रहा है। वहीं शंघार्इ कंपाेजिट, आैर ताइवान इंडेक्स भी हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।


रुपये में हल्की रिकवरी

रुपये में लगातार हो रही कजोरी के बाद आज हल्की रिकवरी देखने को मिली है। आज रुपये की बढ़त हल्की बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। डाॅलर के मुकाबले आज रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 68.70 के स्तर पर खुला। वहीं इसके पिछले दिन यानी गुरूवार को रुपया 19 पैसे टूटकर 68.79 के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले दिन कारोबार के दौरान रुपया 69.10 के रिकाॅर्ड निचले स्तर को भी पार कर गया था।