28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेड वाॅर केे बीच भारत को हुआ बड़ा फायदा, चीन ने कम किए 8549 सामानों पर आयात शुल्क

चीन ने भारत से आयात होने वाले 8,500 से अधिक सामानों पर टैक्स कम करने का फैसला लिया है ।

2 min read
Google source verification
India-china

ट्रेड वाॅर केे बीच भारत को हुआ बड़ा फायदा, चीन ने कम किए 8549 सामानों पर आयात शुल्क

नर्इ दिल्ली। अमरीकाऔर चीन के बीच छिड़ी व्यापारिक जंग अब भारत के लिये एक अच्छी खबर लेकर आई है । एक तरफ जहां ट्रेड वॉर के चलते चीन और अमरीका एक दूसरे पर एक के बाद एक सामानों पर आयात शुल्क बढ़ाते जा रहे तो वहीं दूसरी तरफ इस ट्रेड वॉर का असर भारत पर के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। अब चीन ने भारत से आयात होने वाले 8,500 से अधिक सामानों पर टैक्स कम करने का फैसला लिया है ।


भारत और चीन के बेहतर हुए रिश्ते
भारत और चीन के बीच का मनमुटाव किसी से नहीं छुपा है । पीएम मोदी की रिश्तों को बेहतर बनाने की लगातार कोशिश अब रंग ला रही है । इसी का असर है कि अब चीन ने भारत से दोस्ती को मजबूत करने की ओर कदम बढ़ते हुए 8ए500 से अधिक सामानों पर टैक्स कम करने के संकेत दिये है । वैसे चीन ने अपने चार और पड़ोसी देशों से आयात होने वाले केमिकल्सए फार्म प्रॉडक्ट्स और मेटल्स पर टैरिफ कम करने की तैयारी कर ली है ।


क्या है टैक्स हटाने की वजह
अनुमान तो ये भी लगाया जा रहा है की चीन ने ये दोस्ती का हाथ इसलिये भी बढ़ाया है क्योंकि चीन नहीं चहता की अमरीका से उसके पड़ोसी देशों के रिश्ते अच्छे हों और उससे खराब। अगर ऐसा हुआ तो चीन के लिये वैश्विक स्तर पर कई बड़ी मुश्किले पैदा हो जायेंगी और अब शायद चीन केा भी इस बात अनुमान हो चुका है। इसलिये तो चीन हर वो कोशिश करने में लगा हुआ है जिससे अपने पड़ोसी देशों से उसके रिश्तों में सुधार हो ।


पड़ोसी देशों के सामानों से भी हटाया टैक्स
भारतए दक्षिण कोरियाए बांग्लादेशए लाओस और श्री लंका से आने वाले 8ए549 तरह के सामानों पर टैरिफ में यह कटौती की जाएगी। इसकी जानकारी खुद चीन के राजदूत लुओ झाओहुइ ने ट्वीट कर दी है । उन्होंने ये भी बताया की चीन की ओर से केमिकल्सए ऐग्रिकल्चरल ऐंड मेडिकल प्रॉडक्ट्सए सोयाबीनए कपड़ेए स्टील और एल्युमिनियम प्रॉडक्ट्स की टैरिफ में कटौती की जाएगी ।