नर्इ दिल्ली। सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गर्इ। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 279.62 अंकों की गिरावट के साथ 36,841.60 पर और निफ्टी 91.25 अंकों की गिरावट के साथ 11,143.10 पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 157.67 अंकों की तेजी के साथ 37,278.89 पर खुला और 279.62 अंकों या 0.75 फीसदी गिरावट के साथ 36,841.60 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 37,489.24 के ऊपरी और 35,993.64 के निचले स्तर को छुआ।