1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से टूटा शेयर बाजार, जाेरदार गिरावट के साथ खुल सेंसेक्स निफ्टी

बीएसर्इ सेंसेक्स 268.42 अंकों की गिरावट के साथ 37600 के स्तर पर आैर निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 11355 के स्तर पर खुला। निफ्टी बैंक 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 13 Aug 2018, 9:52 AM IST

Share Market

बैंकिंग सेक्टर में बिकवाली से टूटकर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स निफ्टी में जोरदार गिरावट

मुंबर्इ। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुर्इ है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 11350 के आसपास आैर सेंसेक्स 37600 के आसपास ट्रेड कर रहा है। आज बीएसर्इ सेंसेक्स 268.42 अंकों की गिरावट के साथ 37600 के स्तर पर आैर निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 11355 के स्तर पर खुला। निफ्टी बैंक 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप आैर स्माॅलकैप इंडेक्स में भी बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएसर्इ का स्माॅलकैप इंडेक्स 135 अंक लुढ़ककर 16649 के स्तर पर आैर मिडकैप इंडेक्स 113 अंक लुढ़ककर 16097 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप भी 152 अंको फिसलकर 18983 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सेक्टोरियल इंडेक्स में आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मेटल आैर आॅयल एंड गैसे के शेयर्स में गिरावट देखने काे मिल रही है। सबसे अधिक आॅटो सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। आॅटो सेक्टर 229 अंक लुढ़ककर करोबार कर रहा है। वहीं हरे निशान पर कारोबार करने वाले शेयर्स में एफमएसीजी, फार्मा आैर आर्इटी सेक्टर शामिल हैं। बैंक निफ्टी 287 अंक टूटकर 27836 के स्तर पर खुला।


दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें गेल इंडिया, टेक महिन्द्रा, एचसीएल टेक्नाेलाॅजी, विप्रो, सिप्ला, सन फार्मा, कोल इंडिया, आर्इटीसी आैर इंफोसिस के स्टाॅक्स में खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं वेदांता, इंडियाबुल्स, टाटा मोटर्स, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया, वेदांता आैर एचडीएफसी बैंक के स्टाॅक्स में बिकवाली देखने को मिला।


रुपए में रिकाॅर्ड स्तर की गिरावट
आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत रिकाॅर्ड स्तर की गिरावट के साथ हुर्इ। सोमावार को हफ्ते के पहले कारोबारी डाॅलर के मुकाबले रुपया 66 पैसे की गिरावट के साथ 69.49 के स्तर पर खुला। वहीं इसके पहले कारोबारी दिया यानी बीते शुक्रवार को रुपया 68.83 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ था।

यह भी पढ़ेें-

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, कर दिया ये ऐलान