29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market की मजबूत शुरूआत, सेंसेक्स 500 अंक उछला, ICICI Bank में 5 फीसदी की तेजी

सेंसेक्स 662.33 अंकों की तेजी के साथ 48,540.78 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 183.75 अंकों की तेजी के साथ 14525.10 अंकों पर कारोबार कर रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 26 Apr 2021, 9:56 AM IST

Boom in oil gas companies, market share rise, Nifty cross 15,000 mark

Boom in oil gas companies, market share rise, Nifty cross 15,000 mark

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों की वजह से आज शेयर बाजार की शुरूआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ( ICICI Bank Share ) में 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं टेक जाएंट एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर ( HCL Technologies Share ) करीब 2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर हैं। वैसे आज बैंकिंग सेक्टर के साथ बाकी सेक्टर्स में भी तेजी देखने को मिल रही है। आज बाजार में तेजी की वजह से शेय बाजार निवेशकों को 15 मिनट के कारोबार में 2 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है।

शेयर बाजार में तेजी
आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 662.33 अंकों की तेजी के साथ 48,540.78 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 183.75 अंकों की तेजी के साथ 14525.10 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 199, बीएसई मिड-कैप 118.87 और विदेशी निवेशकों का इंडेक्ससीएनएक्स मिडकैप 184.50 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली
आज सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली देखने को मिल रही है। बैंक एक्सचेंज 895.45 अंक और बैंक निफ्टी 739.90 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई ऑटो 155.58 अंक, कैपिटल गुड्स 131.28, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 196.14, बीएसई आईटी 214.60, बीएसई मेटल 188.38, तेल और गैस 143.44, बीएसई एफएमसीजी 40.93, बीएसई हेल्थकेयर 39.54, बीएसई पीएसयू 79.80 और टेक सेक्टर 92.09 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है।

बैंकिंग शेयरों में तेजी
आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 2.73 फीसदी तो एक्सिस बैंक 2.69 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अल्ट्रा टेक सीमेंट 2.59 फीसदी और कोटक महिन्द्रा बैंक का शेयर 2.43 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के शेयरों में 1.47 फीसदी की गिरवाट देखने को मिल रही है। एचसीएल टेक्नॉलजी 1.16 फीसदी, सिपला 1.02 फीसदी, हीरो मोटोकॉर्प 0.84 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 0.46 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।