
मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतो के बाद आज शेयर बाजार की शुरूआत में उछाल देखने को मिला है। सेंसेक्स में 200 अंको की बढ़त देखने को मिला तो वहीं निफ्टी भी 10,200 के पार निकल गया। बाजार के खुलते समय ही सेंसेक्स 207 अंको की छलांग लगाकर 32,597 के स्तर पर और निफ्टी 72 अंको की बढ़त के साथ 10,218 पर पहुंच गया था। इसके साथ ही सभी मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में बढ़त देखने को मिला है। 10 बजे की करीब सेंसेक्स 32,404 पर और निफ्टी 10,160 पर कारोबार कर रहा है।
मेटल, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर गुलजार
आज के सेक्टोरियल इंडेक्स में शुरूआती गिरावट के बाद बैंकिंग, फाइनेंस सर्विसेज के शेयरों में तेजी देखने को मिला। फिलहाल सभी सेक्टोरियल इंडेक्स ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, ऑयल एंड गैस के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा तेजी मेटल, ऑयल एंड गैस के शेयरों में देखने को मिल रही है।
दिग्गज शेयरों की बात करें तो इसमें अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, येस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सिप्ला के शेयरों में अच्छी लिवाली देखने को मिल रही है। वहीं भारती इंफ्राटेल, बजाज ऑटो, एक्सिस बैंक, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस, यूपीएल, टाटा मोटर्स डीवीआर और ल्यूपिन के शेयरों में बिकवाली देखा जा रहा है।
वैश्विक बाजारों में अच्छे संकेत
वैश्विक बाजारों में अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं, वहीं एशियाई बाजारों मे भी कारोबार मजबूती के साथ हो रहा है। शुक्रवार को बंद हुए अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिला था। आज सोमवार को एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिल रहा है। जापान को निक्केई 242 अंको की बढ़त के साथ 21,700 पर कारोबार कर रहा है जबकि चीन के हैंग सेंग में 192 अंक फिसला है। फिलहाल हैंगसेंग 28,294 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरिया की कोस्पी की बात करें तो, यह 1 अंक की मामूली बढ़त के साथ 2490 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को बंद हुए प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स डाओ जोंस 165 अंक चढक़र 23,328 के स्तर पर और नैस्डेक 24 अंक चढक़र 6,629 अंक पर बंद हुआ।
रुपए में गिरावट
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन रुपए में कमजोरी देखने को मिला। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसा गिरकर 65.07 के स्तर पर खुला। इसके पहले पिछले हफ्ते बुधवार को अखिरी कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपए में 1 पैसे की कमजोरी देखने को मिला था। अनुमान है कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया 65.01 से 65.13 के बीच कारोबार करेगा।
Updated on:
23 Oct 2017, 10:30 AM IST
Published on:
23 Oct 2017, 10:25 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.