6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौतरफा खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 222 अंंक चढ़ा, निफ्टी भी 10,410 के स्तर पर

प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 170 अंको की तेजी के बाद 33,917 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 51 अंको का उछाल देखने को मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 6 Mar 2018, 10:53 AM IST

Share market

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट के बाद मंगलवार को मजबूती का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.40 बजे 222.57 अंकों की मजबूती के साथ 33,969.35 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 68.70 अंकों की बढ़त के साथ 10,427.55 पर कारोबार करते देखे गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 300.65 अंकों की तेजी के साथ 34047.43 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 61.6 अंकों की बढ़त के साथ 10,420.50 पर खुला।


सुबह 10:20 बजे - सुबह 10:20 बजे प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 170 अंको की तेजी देखने को मिली जिसके बाद यह अभी 33,917 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 51 अंको का उछाल देखने को मिल रहा है। फिलहाल निफ्टी 10,410 के स्तर पर करोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी अच्छी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई का स्मॉलकैप 152 अंको की तेजी के साथ 18,040 के स्तर पर कारोबार कर रहा वहीं बीएसई का मिडकैप भी 152 अंको की तेजी के साथ 16,456 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि सीएनएक्स मिडकैप भी 160 अंको की बढ़त के साथ 19,487 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गुलजार

आज के कारोबार में सभी सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे है। सबसे अधिक मजबूती मेटल सेक्टर में देखने को मिल रहा है। वहीं ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस सबसे ज्याद गुलजार दिखाई दे रहे है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 108 अंको की तेजी के साथ 24,927 के स्तर पर कारेबार कर रहा है।


सबसे ज्यादा फायदे और नुकसान वाले शेयर

वहीं फायदे वाले शेयरों की बात करें तो इसमें टाटा स्टील, वेदांता, इंडसइंड बैंक, अरबिंदो फार्मा, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस, यस बैंक और डॉ रेड्डी लैबोरेटरीज के शेयर शामिल है। वहीं भारती एयरटेल, कोल इंडिया, टेक महिन्द्रा, महिन्द्र एंड महिन्द्रा बॉश, एसबीआई, एनटीपीसी और एशियन पेन्ट्स के शेयरों में नुकसान की स्थिति बनी हुई है। इन शेयरों में -1.28 से -0.25 फीसदी तक नुकसान देखने को मिल रहा है।


15पैसे मजबूती के साथ खुला रुपया

सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपए की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। मंगलावार को रुपया 15 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 केे स्तर पर खुला। इसके पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 65.10 के सपाट स्तर पर बंद हुआ था।