3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 11,600 के पार

बीएसई सेंसेक्स 166 अंक चढ़कर 38,766 के स्तर पर खुला। बैंक निफ्टी भी 148 अंक चढ़कर 29,766 के स्तर पर। डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर खुला रुपया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 7 May 2019, 10:09 AM IST

share market

Share Market Today: बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, निफ्टी 11,600 के पार

नई दिल्ली। सप्ताह का दूसरा कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए अच्छी शुरुआत दी है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बेहतर रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 166 अंक चढ़कर 38,766 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर निफ्टी 50 भी 44 अंक चढ़कर 11,642 के स्तर पर खुला। दिन के शुरुआती कारोबार के दौरान, मैरिको, भारती एयरटेल, यस बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, वेदांता, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें तो इसमें आईसीआईसीआई बैंक, आईओसीएल, ओएनजीसी, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एचपीसीएल और बीपीसीएल के शेयर्स शामिल है।


मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी खरीदारी

मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करें तो इनमें भी आज अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 70 अंक चढ़कर 14,737 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, बीएसई का ही स्मॉलकैप इंडेक्स 52 अंक चढ़कर 14,476 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स भी 77 अंकों की बढ़त के साथ 17,413 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।


अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स हरे निशान पर

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें आज ऑयल एंड गैस सेक्टर में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। पीएसयू सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है। इनके अतिरिक्त हरे निशान पर कारोबार करने वाले सेक्टर्स में ऑटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, मेटल, टेक, इन्फ्रा और एनर्जी सेक्टर में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भी आज बेहतर कारोबार देखने को मिल रहा है। बैंक निफ्टी भी 148 अंक चढ़कर 29,766 के स्तर पर खुला।


3 पैसे मजूबत होकर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपए की बात करें तो इसमें भी आज तेजी देखने को मिल रही है। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.37 के स्तर पर खुला। इसके पहले सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 69.40 के स्तर पर बंद हुआ है।


वैश्विक बाजार का हाल

वैश्विक बाजार के तरफ रुख करें तो आज बीते दिन के कारोबार में अमरीकी बाजार के प्रमुख इंडेक्स डाओ जोंस, नैस्डेक गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, एशियाई बाजारों की शुरुआत भी लाल निशान पर हुई है। हालांकि, बाजार खुलने की थोड़ी देर बाद अधिकतर एशियाई बाजारों में तेजी का रुख देखने को मिला। फिलाहल हरे निशान पर कारोबार करने वाले शेयरों में चीन का हैंगसेंग, ताइवान इंडेक्स, कोरिया का कोस्पी, शंघाई कंपोजिट शामिल है। जापान का निक्केई अभी भी 328 अंकों की गिरावट के साथ 21,907 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.