मुंबर्इ। आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन इक्विटी बेंचमार्क की शुरुआत सपाट स्तर पर हुर्इ है। हालांक निफ्टी 11,500 के उपर अपने कारोबार कायम करने में सफल रहा है। सभी सेक्टाेरियल इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आज कारोबार की शुरुआत में बीएसर्इ सेंसेक्स 29 अंकों की हल्की बढ़त के साथ 38307.81 के स्तर पर आैर निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ 11561 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 346 शेयरों में बढ़त तो वहीं 187 शेयरों में गिरावट देखने को मिला है। जबकि 48 शेयरों में कोर्इ बदलाव नहीं देखने को मिला है। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक आैर एचसीएल के स्टाॅक्स में तेजी देखने को मिल रही है वहीं आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक, वेदांता, हिंडाल्को आैर भारती इंफ्राटेल के शेयर्स में गिरावट दर्ज की जा रही है।