नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी शेयर मार्केट में पूरे दिन बिकवाली का माहौल रहा है। और आखिरकार संसेक्स 2,713 और निफ्टी 757 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ । आज तेल-गैस शेयरों में भी काफी गिरावट देखी गई है। सेंसेक्स के जिन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है उनमें इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और ऐक्सिस बैंक प्रमुख हैं। वहीं निफ्टी पर जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता, हिंडाल्को को सबसे ज्यादा गिरावट का सामना करना पड़ा वहीं यस बैंक ने रिवाइवल प्लान के बाद मार्केट में अच्छा कमबैक किया । यस बैंक के शेयर्स में लगभग 58 फीसदी का उछाल देखा गया है। लेकिन एसबीआई आईपीओ बाजार की इस गिरावट का शिकार हो गए ।