25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेयर बाजार अपडेट: सेंसेक्स 52 अंक की तेजी के बाद 33,562 पर, निफ्टी भी 10,449 पर

आज सुबह 11:00 बजे सेंसेक्स 52 अंक चढक़र 33,652 अंक पर तो निफ्टी भी 9 अंक चढक़र 10,449 के स्तर पर करोबार कर रहा हैं।

2 min read
Google source verification
Share  Market

मुंबई। बुधवार की जबरदस्त तेजी के बाद आज गुरूवार को शेयर बाजार मेंं सुस्ती देखने को मिल रही हैं। आज कारोबार के शुरूआत के बाद से सेेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त देखने को मिल रही हैं। बाजार खुलने के बाद सेंसेक्स 13 अंको की तेजी के साथ 33,614 के स्तर पर और निफ्टी मात्र 2 अंको की तेजी के साथ 10,443 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़ते देखने को मिला वहीं निफ्टी के मिडकैप इंडेक्स में 0.25 फीसदी का बढ़ते देखा गया। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 0.25 फीसदी का बढ़त रहा।


सुबह 11:00 बजे - आज सुबह 11:00 बजे सेंसेक्स 52 अंक चढक़र 33,652 अंक पर करोबार कर रहा। वहीं निफ्टी की बात करें तो इसमें भी 9 अंको की बढ़त देखने को मिल रहा, जिसके बाद निफ्टी अब 10,449 के स्तर पर करोबार कर रहा हैं।


फार्मा सेक्टर में लिवाली

आज के सेक्टोरियल इंडेक्स में ऑटो, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और मेटल के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही हैं। वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, आईटी, और ऑयल एंड गैस के शेयरों में अच्छी लिवाली देखी जा रही हैं। फार्मा सेक्टर के शेयर में सबसे अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही हैं। आज बैंक निफ्टी में भी 51 अंको की बढ़ते देखने को मिल रहा, जिसके बाद बैंक निफ्टी 25,541 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। वही पीएसयू बैंको की बात करें तो इसमें भी 76 अंको की बढ़त देखने को मिल रही हैं। फिलहाल पीएसयू बैंक 9,577 के स्तर पर पहुंच गया हैं।


दिग्गज शेयरों की बात करें तो, आज इसमें फार्मा सेक्टर का वर्चस्व दिख रहा हैं। सन फार्मा, अरबिंदो फार्मा, ल्यूपिन, गेल इंडिया , डॉ रेड्डीज लैब्स, सिप्ला और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। वहीं टेक महिन्द्रा, जी एंटरटेनमेंट, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल के शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे हैं।

एशियाई बाजारों में मिला-जुला संकेत

आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला संकेत देखने को मिल रहा हैं। आज के कारोबार में जापान का निक्केई 38 अंको की बढ़त के साथ 22,458 पर पहुंच कर कारोबार कर रहा हैं। हैंग सेंग में भी 20 अंको की हल्की बढ़त देखने को मिल रहा हैं। कोरिया के कोस्पी की बात करें तो इसमें 0.14 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रहा हैं, जिसके बाद यह 2,553 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं।


रुपए की मजबूत शुरूआत

आज भी रुपए की शुरूआत मजबूती के साथ हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए में 6 पैसे की मजबूती देखने को मिली जिसके बाद रुपया 64.53 के स्तर पर खुला। इसके पहले बुधवार को रुपया 6 हफ्ते के सबसे उच्चतम स्तर 64.59 पर बंद हुआ था।