27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

470 रुपये सस्ती हुर्इ चांदी, साेने के भाव में भी 140 रुपये की कमी

वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 140 रुपए टूटकर 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 12 Jul 2018, 5:45 PM IST

Gold

470 रुपये सस्ती हुर्इ चांदी, साेने के भाव में भी 140 रुपये की कमी

नई दिल्ली। गुरूवार को सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज बाजार में मांग घटने के कारण चांदी के भाव 470 रुपए गिर गए। वहीं सोने के भाव में भी हल्की गिरावट देखी गर्इ। वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख तथा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 140 रुपए टूटकर 31,210 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की मांग घटने से चांदी भी 470 रुपए के नुकसान से 40,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।


इसलिए घटा पीली धातु का भाव
कारोबारियों का कहाना है कि कि कमजोर वैश्विक रुख के अलावा स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं तथा खुदरा विक्रेताओं की मांग घटने से पीली धातु के भाव नीचे आ गए। वैश्विक स्तर पर कल न्यूयॉर्क में सोना 1.12 प्रतिशत टूटकर 1,241 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी 1.53 प्रतिशत के नुकसान से 15.78 डॉलर प्रति औंस रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 140-140 रुपए के नुकसान से क्रमश: 31,210 और 31,060 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इससे पिछले दो दिन में सोना 300 रुपए टूटा था।


शेयर बाजार में तेजी के दौरान सोने की भाव में दिखती है कमजोरी
गिन्नी के भाव हालांकि 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। सोने की तरह चांदी हाजिर 470 रुपए के नुकसान से 40,030 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 380 रुपए टूटकर 39,230 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए। चांदी सिक्का लिवाल 75,000 रुपए तथा बिकवाल 76,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर कायम रहा। बुधवार को क्रूड के दाम में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली। आमतौर पर जब शेयर बाजार में तेजी रहती है तब सोने के भाव में गिरावट देखने को मिलती है।

यह भी पढ़ें -

Forbes ने जारी की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिलाओं की लिस्ट, काइली जेनर के साथ दो भारतीयों को भी जगह

आयकर विभाग के नाम पर चूना लगा रहे हैकर, कहीं आपको भी नहीं मिला एेसा ईमेल

इन वस्तुओं पर कम होगा GST, अगली बैठक में परिषद ले सकती है फैसला

अब दूध-दही भी बेचेगी पतंजलि, अमूल डेयरी से होगा सीधा मुकाबला