29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिक्कों की मांग बढ़ने से चांदी के दामों में तेजी, सोना स्थिर

वैश्विक बाजार में कीमतों में सुधार और सामान्य खुदरा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने-चांदी के दामों में तेजी रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 22 May 2018, 2:40 PM IST

Business News

सिक्कों की मांग बढ़ने से चांदी के दामों में तेजी, सोना स्थिर

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में सुधार और सामान्य खुदरा जेवराती मांग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पांच रुपए की मामूली बढ़त के साथ 31,885 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं के उठाव में आई तेजी और औद्योगिक ग्राहकी बढ़ने से चांदी भी 340 रुपए महंगा होकर 41,100 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 1.30 डॉलर चमककर 1,294.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमरीका का जून सोना वायदा भी 2.6 डॉलर की तेजी के साथ 1,293.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी भी 0.05 डॉलर चढ़कर 16.53 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर पांच माह के उच्चतम स्तर से लुढक़ने से पीली धातु की मांग में हल्की तेजी आई है।

सोने में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी

वैश्विक तेजी और जेवराती मांग आने से सोना स्टैंडर्ड पांच रुपए की तेजी में 31,880 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 31,730 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। हालांकि, गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही। औद्योगिक उठाव बढ़ने और सिक्का निर्माताओं की मांग आने से चांदी 340 रुपए की बढ़त के साथ 41,110 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी वायदा में भी तेजी रही और यह 350 रुपए महंगी होकर 40,300 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी की बढ़त से सिक्कों की खनक भी तेजी हो गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 1,000-1,000 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 76 हजार रुपए और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा बोले गए।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम (रुपए में)

- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,880

- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,730

- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 41,100

- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 40,300

- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000

- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000

- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800