वित्त वर्ष 2018-19 में एसआईपी के माध्यम से करीब 92,700 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। 2017-18 में यह आंकड़ा 67,000 करोड़ से अधिक और 2016-17 में 43,900 करोड़ रुपये से अधिक था। वर्तमान में, म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास 2.84 करोड़ एसआईपी खाते हैं, जिनके जरिए निवेशक भारतीय म्यूचुअल फंड योजनाओं में निरंतर निवेश कर रहे हैं। इस साल सितंबर के अंत में 44 कंपनियों वाले म्युचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के तहत परिसंपत्ति 25.68 लाख करोड़ रुपये रही। एक साल पहले के सितंबर अंत में यह आंकड़ा 24.31 लाख करोड़ रुपये था।