4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RBI MPC से पहले लौटी Share Market में रौनक, Sensex 230 अंकों तक उछला

Nifty 50 में 67.20 अंकों का उछाल, 11168.85 अंकों पर कर रहा है कारोबार Sectoral Index में हरियाली, बैंकिंग-आईटी सेक्टर में देखने को मिल रही तेजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Aug 2020, 10:28 AM IST

Reserve bank of India

Stock market boost before RBI MPC, Sensex rises by 230 points

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ( reserve bank of india ) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीटिंग से पहले शेयर बाजार ( Share Market ) में तेजी देखने को मिल रही है। वैसे बाजार में तेजी का कारण विदेशी बाजारों में भी तेजी है। आज आरबीआई एमपीसी ( RBI MPC ) में मोराटोरियम ( Loan Moratorium ), रेपो दर ( Repo Rate ) और लोन रिस्ट्रकचरिंग ( Loan Restructuring ) को लेकर अहम फैसले होने वाले हैं। ऐसे में बाजार का रुख काफी कुछ हद तक आरबीआई ( RBI ) के फैसले पर तय होगा। वैसे बैंकिंग सेक्टर ( Banking Sector ) पॉजिटिव नोट पर कारोबार कर रहा है। वहीं आईटी सेक्टर ( IT Sector ) में भी उछाल है। बाकी सेक्टर भी मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़़ेंः-Vivo के Exit के बाद Byjus या Coca-Cola हो सकते हैं IPL 2020 के Main Sponsor

शेयर बाजार में तेजी
आज शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 230.02 अंकों की तेजी के साथ 37893.35 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 67.20 अंकों की तेजी के साथ 11168.85 अंकों पर कारोबार कर रहा है। छोटी और मझौली कंपनियों की ओर से सपार्ट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। बीएसई स्मॉल कैप 56.15 और बीएसई मिड-कैप 78.55 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं विदेशी निवेशकों का इंडेक्स सीएनएक्स मिडकैप 75.80 अंकों की तेजी के साथ है।

यह भी पढ़़ेंः-मैन्युफैक्चरिंग के बाद अब Service Sector में भी गिरावट, मांग और रोजगार में कमी बनी वजह

सेक्टोरल इंडेक्स में हरियाली
वहीं आज सेक्टोरज इंडेक्स में हरियाली देखने को मिल रही है। बैंकिंग सेक्टर तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। बैंक एक्सचेंज 156.84 अंक और बैंक निफ्टी 134.35 अंकों की बढ़त पर है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 88.73, बीएसई हेल्थकेयर 93.85, आईटी 111.23, तेल और गैस 77.48, बीएसई ऑटो 28.39, कैपिटल गुड्स 45.41, बीएसई एफएमसीजी 36.62, बीएसई मेटल 9.71, बीएसई पीएसयू 16.53 और टेक सेक्टर 52.40 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़़ेंः-Loan Moratorium बढ़ेगा या नहीं, आज हो जाएगा RBI MPC में फैसला

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बात बढ़त वाले शेयरों की करें तो जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयरों में 3.47 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ओएनजीसी 3.18 फीसदी, टेक महिन्द्रा 2.54 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस 2.37 और विप्रो के शेयर में 2.07 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो आयशर मोटर्स में 1.30 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। मारुति सुजुकी इंडिया 0.98 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.86 फीसदी, भारती एयरटेल 0.85 फीसदी और महिंद्रा एंड महिन्द्रा के शेयरों में 0.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।