27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुकेश अंबानी की धुन पर नाचा शेयर बाजार, इन लोगों को हुअा 40411 करोड़ रुपए का फायदा

आज शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसकी वजह से निवेशकों को 40 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का फायदा हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 5:38 PM IST

mukesh ambani

मुकेश अंबानी की धुन पर नाचा शेयर बाजार, इन लोगों को हुअा 40411 करोड़ रुपए का फायदा

नर्इ दिल्ली। आज शेयर बाजार में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज सुपर स्टार भूमिका में रही। वैसे तो रिलायंस इंडस्ट्रीज की धुन पर देश की कंपनियां नचती थी। आज पूरा शेयर बाजार रिलायंस इंडस्ट्रीज की धुन पर नाचा। रिलायंस एजीएम की मीटिंग के बाद तो शेयर बाजार की नजर रिलायंस की हर हरकत पर है। आज रिलायंस जिस आेर उठ-बैठ रहा है, उसी करवट की आेर शेयर बाजार भी। तो अाइए आपको भी बताते हैं कि शेयर बाजार को कितना फायदा हुआ।

पहले बात रिलायंस इंडस्ट्रीज की
रिलायंस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर मार्केट कैप पार करने वाली टीसीएस के बाद देश की दूसरी कंपनी बन गई है। आरआईएल का मार्केट कैप गुरूवार को 6.89 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया। कारोबार के दौरान शेयर 4.8 फीसदी की तेजी के साथ 1086 रुपए के भाव पर पहुंच गया। सिर्फ एक दिन के कारोबार में निवेशकों की वेल्थ 32 हजार करोड़ बढ़ गई है। बता दें कि टीसीएस देश की सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी है। टीसीएस का मार्केट कैप 7.55 लाख करोड़ रुपए है। रिलायंस इंडस्‍ट्रीज का मार्केट कैप इससे पहले अक्‍टूबर 2007 में पहली बार 100 अरब डॉलर के पार गया था। उस समय एक डॉलर की कीमत 39.5 रुपए थी।

आज कुछ एेसा रहा मार्केट का हाल
पहले बात करते हैं शेयर बाजार की। आज सुबह जब शेयर बाजार 36,424.23 पर खुला था। जिसके बाद सभी को उम्मीद थी कि वो एक बार फिर से रिकाॅर्ड अंकों को छुएगा। हुआ भी कुछ एेसा ही। बाजार खुलने के करीब तीन चार घंटों के भीतर ही 36650 के रिकाॅर्ड स्तर को पार गया। ताज्जुब की बात तो ये रही कि बाद में जब शेयर बाजार बंद हुआ तो 36548.41 बंद हो गया। उसके बाद भी सेंसेक्स 282.48 अंकों की मजबूती के साथ था।

बुधवार आैर गुरुवार का मार्केट कैप
सेंसेक्स का मार्केट भी देखना भी काफी जरूरी है। लेकिन पहले बुधवार यानि एक दिन पहले के मार्केट कैप की बात करेंगे। बुधवार को बीएसर्इ का मार्केट 1,48,63,765 करोड़ रुपए था। जो बढ़त के साथ था। वहीं बात गुरुवार यानि आत के मार्केट की बात करें तो 1,48,23,346 करोड़ रुपए था। वो भी बढ़त के साथ।

गैर रिलायंस को इतना हुआ फायदा
पूरा शेयर बाजार आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की धुन पर नाचा। रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने शेयर होल्डर्स को 32 हजार करोड़ रुपए का पहुंचाया। लेकिन शेयर मार्केट को रिलायंस के निवेशकों से ज्यादा फायदा हुअा है। अगर इस फायदे को रकम में ताैला जाए तो करीब 40411करोड़ रुपए का फायदा हुआ। उम्मीद की जा रही है आने वाले दिनों में भी कुछ एेसा ही देखने को मिलेगा।