31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन की बढ़त के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 80 अंक नीचे, निफ्टी में 32 अंक फिसला

सेंसेक्स 82.33 अंकों की गिरावट के साथ 40185.29 अंकों पर निफ्टी 50 32 अंकों की कमजोरी के साथ 12057.05 अंकों पर आईटी सेक्टर 170.26 और टेक में 79.70 अंकों की गिरावट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 4 Jun 2019, 10:43 AM IST

Share Market

Share Market Today: 173 अंक चढ़कर खुला Sensex, 11,750 के साथ रिकॉर्ड उच्च्तम स्तर पर पहुंचा Nifty

नई दिल्ली। आज स्थानीय शेयर बाजार में एशियाई मार्केट में गिरावट का असर देखने को मिल रहा हैै। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों की मानें तो सेंसेक्स 84 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 32 अंक तक फिसल गया है। आपको बता दें कि सोमवार को शेयर बातार 553 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ है। अब सभी की नजरें आरबीआई मॉनीटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में टिकी हुई है। अगर बैठक में लिए निर्णय बाजार के हित में रहते हैं तो मार्केट में एक बार फिर से बढ़त देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ेंः-जेट के बंद होने से इन कंपनियों को हुआ फायदा, तिमाही नतीजाें में हुआ फायदा

सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 82.33 अंकों की गिरावट के साथ 40185.29 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 32 अंकों की कमजोरी के साथ 12057.05 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं इसके विपरीत बीएसई स्मॉल कैप और बीएसई मिड-कैप बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। बीएसई स्मॉलकैप 47.14 और बीएसई मिडकैप में 51.74 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़ेंः-ILFS मामले में SFIO ने RBI पर उठाया सवाल, केंद्रीय बैंक की लापरवाही से इतना बड़ा हुआ घोटाला!

आईटी और टेक सेक्टर में कमजोरी
सेक्टोरल इंडेक्स के अनुसार आज आईटी और टेक सेक्टर में कमजोरी देखने को मिल रही हैै। आईटी सेक्टर 170.26 और टेक 79.70 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो 10.47 की गिरावट के साथ दबाव में दिख रहा है। वहीं बैंक एक्सचेंज 25.38 और बैंक निफ्टी 34.05 अंकों की गिरावट पर हैं। फार्मा सेक्टर 51.02, तेल एवं गैस 41.95 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बढ़त वाले सेक्टर्स में कैपिटल गुड्स 185.25 और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 140.39 अंकों की बढ़त है। वहीं बाकी सेक्टर्स सामान्य नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः-Warren Buffett के साथ लंच करने के लिए 32 करोड़ खर्च करने को तैयार हैं लोग, जानें क्या है खास

यस बैेक के शेयरों में उछाल
बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो यस बैंक के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में यस बैंक के शेयर 2.17 फीसदी बढ़े हैं। वहीं ईकर मोटर्स 1.64 फीसदी, एनटीपीसी 1.62, आईटीसी के शेयर 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं गिरावट वाले शेयरों में एचसीएल टेक 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हीरो मोटर्स 1.80 फीसदी, जी लिमिटेड 1.64 फीसदी और एशियन पेंट के शेयरों में 1.57 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.