बैंकिंग सेक्टर में बढ़त का सिलसिला थमा
मंगलवार को बैंकिंग सेक्टर में बढ़त का सिलसिला आज थम गया। मौजूदा समय में बैंक एक्सचेंज 267 और बैंक निफ्टी 238.10 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कैपिटल गुड्स 211.44, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 288.47, एफएमसीजी 47.35, मेटल 46.58 और पीएसयू 27.62 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं। वहीं बढ़त वाले सेक्टर्स की बात करें तो आईटी सेक्टर्स में 245.52 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं टेक 99.36, ऑटो 47.34, गैस और तेल 42.89 और फार्मा 25.84 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।