शीर्ष यूरोपीय स्त्रोत बाजारों में जर्मनी के पर्यटक पिछले महीने कुल एटीएज में 1.85 फीसदी रहे। अगस्त 2019 में कुल एफटीए 7,98,587 रहा, जबकि अगस्त 2018 में यह 7,86,003 था। वैश्विक मंदी का असर पर्यटन क्षेत्र पर भी हो रहा है और आनेवाले महीनों में एफटीएज की वृद्धि दर भी प्रभावित होगी। इसके साथ ही दुनिया की पर्यटन कंपनी थॉमस कुक दिवालिया होने जा रही है, जिससे भारतीय पर्यटन कारोबार को कठिन समय का सामना करना पड़ेगा।