8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली में पहली बार डीजल की कीमत 70 पार, अब तक 2.56 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं दाम

आज देश की राजधानी में पहली बार डीजल के दाम 70 रुपए प्रति लीटर पार कर गए, अगस्त महीने में अब तक देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में दो रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ गए हैं।

3 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Aug 31, 2018

Petrol-diesel price

दिल्ली में पहली बार डीजल की कीमत 70 पार, अब तक 2.56 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुके हैं दाम

नर्इ दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के के इतिहास में पहली बार हुआ है जब डीजल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर के पार चली गर्इ हो। वहीं पूरे देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम में उच्चतम स्तर की आेर बढ़ चुके हैं। अाज देश में डीजल की कीमतों में 30 पैसे प्रति लीटर की वृद्घि की गर्इ हैं, जबकि पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं। रोजाना बढ़ने वाले दामों में इस माह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। अगर पूरे अगस्त माह की माह की बात करें तो डीजल आैर पेट्रोल की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा बढ़ चुकी है। जानकारों की मानें तो डाॅलर के मुकाबले रुपए की बढ़ती कीमत आैर क्रूड आॅयल की कमी वजह से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि अभी तक सरकार ने खुदरा आैर थोक महंगार्इ दर के आंकड़े नहीं जारी किए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि देश में इस बार खुदरा आैर थोक महंगार्इ दर आसमान छू सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आज नर्इ दिल्ली के अलावा पूरे देश में पेट्रोल आैर डीजल के क्या दाम रहे?

आसमान पर पहुंचे डीजल के दाम
आज देश की राजधानी में डीजल की कीमत 70 रुपए प्रति लीटर पार कर गर्इ। वैसे डीजल की कीमत दिल्ली में अपने उच्चतम स्तर पर थी। लेकिन कभी 70 के आंकड़े को पार नहीं किया था। आज शुक्रवार को डीजल के दामों में अधिकतक 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। नर्इ दिल्ली आैर कोलकाता में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद आज नर्इ दिल्ली में डीजल के दाम 70.21 रुपए प्रति लीटर हो गए। वहीं कोलकाता में डीजल के दाम 73.06 प्रति लीटर हो गए। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ है। जिसके बाद से वहां पर डीजल के दाम क्रमशः 74.54 आैर 74.18 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं।

पेट्रोल की भी बढ़ी कीमतें
वहीं बात पेट्रोल की कीमतों की करें तो अगले दो दिनों में इसी तरह से कीमतें बढ़ती रहीं तो 29 मर्इ 2018 का रिकाॅर्ड भी टू जाएगा। यानि पेट्रोल की कीमत देश में 86 रुपए प्रति लीटर के स्तर को क्राॅस कर जाएगा। आज पेट्रोल की कीमतों में अधिकतम 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ है। अगर बात देश की राजधानी नर्इ दिल्ली की करें तो वहां 22 प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद वहां पर पेट्रोल के दाम 78.52 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। वहीं कोलकाता आैर मुंबर्इ में पेट्रोल के दामों में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुर्इ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 81.44 आैर 85.93 रुपए प्रति लीटर हो चुके हैं। वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी की गर्इ। जिसके बाद पर पेट्रोल के दाम 84.97 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

अगस्त में ढार्इ रुपए तक बढ़ चुके हैं डीजल के दाम
अगर आंकड़ा एक अगस्त से 31 अगस्त तक का निकाला जाए तो पेट्रोल आैर डीजल के दामों में दो रुपए प्रति लीटर से ज्यादा दाम बढ़ चुके हैं। डीजल में तो ढार्इ रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। चारों महानगरों के आंकड़ों में नजर डालें ताे स्थिति काफी भयावह हो चुकी है। नर्इ दिल्ली में डीजल में अब तक 2.39 रुपए प्रति लीटर आैर पेट्रोल में 2.21 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं। वहीं कोलकाता में डीजल में 2.48 आैर पेट्रोल में 2.24 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़े हैं। वहीं बात मुंबर्इ की करें तो डीजल में 2.45 आैर पेट्रोल में 2.17 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए जा चुके हैं। चेन्नर्इ में सबसे अधिक डीजल में 2.56 आैर पेट्रोल पर 2.32 रुपए प्रति लीटर तक दाम बढ़ चुके हैं।