
सोना हुआ 100 रुपए सस्ता, चांदी 500 रुपए फिसली
नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही गिरावट के बीच खुदरा जेवराती मांग सुस्त होने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए लुढ़ककर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी कमजोर पडऩे से चांदी 500 रुपए की भारी गिरावट के साथ 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ ।
वैश्विक स्तर पर सोना हुआ सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.05 डॉलर लुढ़ककर 1,299.50 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अगस्त का अमेरिका सोना वायदा भी 1.4 डॉलर की गिरावट में 1,303.3 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस दौरान चांदी भी 0.05 डॉलर की बढ़त में 16.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विश्लेषकों के मुताबिक दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के चढऩे से पीली धातु की चमक पर वैश्विक स्तर पर घट गयी है।
यह भी पढ़ेः-कुछ एेसी है घर की खरीद पर किराया आैर र्इएमआर्इ फ्री की सच्चार्इ
घरेलू स्तर पर भी गिरी कीमतें
घरेलू बाजार में पीली धातु में गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 100 रुपए फिसलकर 31,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। इस दौरान गिन्नी में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 24,800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रही।
यह भी पढ़ेः-पीएम नरेंद मोदी की वजह से नहीं हो सका इस व्यक्ति का तत्काल टिकट, जानिये पूरा मामला
चांदी भी फिसली
औद्योगिक मांग घटने से चांदी 500 रुपए की गिरावट में 40,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा भी 450 रुपए की गिरावट में 39,675 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गयी। हालांकि इस दौरान सिक्का लिवाली और बिकवाली में कोई बदलाव नहीं हुआ और यह 76 हजार रुपए और 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
यह भी पढ़ेः-आंध्र के सीएम ने चंद्रबाबू नायडू ने किया वादा पूरा, खर्च करेंगे 1200 करोड़ रुपए
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतें
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,900
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,750
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 40,600
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 39,675
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 76,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 77,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,800
Published on:
01 Jun 2018 05:20 pm
