5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना 200 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए की आर्इ गिरावट

आज सोने की कीमतों में 200 रुपए की बढ़त देखी गर्इ आैर चांदी में 50 रुपए की गिरावट देखने को मिली।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Oct 10, 2018

Gold Price

सोना 200 रुपए चमका, चांदी में 50 रुपए की आर्इ गिरावट

नर्इ दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में ग्राहकी आने से आज सोना 200 रुपए चढ़कर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, चांदी 50 रुपए फिसलकर करीब एक सप्ताह के निचले स्तर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ।

सोने की बढ़ी डिमांड
विदेशों से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 2.45 डॉलर की गिरावट में 1,186.50 डॉलर प्रति औंस रह गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.70 डॉलर की गिरावट में 1,189.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमरीकी फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में एक बार फिर ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढऩे से आज सोने पर दबाव रहा। सोना ब्याज दरों के प्रति संवेदनशील है तथा दरें बढऩे से इसकी मांग कम होती है और निवेशक पूंजी बाजार में पैसा लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.04 डॉलर की गिरावट में 14.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गर्इ।


स्थानीय बाजार में सोने चांदी की कीमत
स्थानीय बाजार में सोने की त्योहारी मांग आनी शुरू हो गर्इ है। इस बीच विदेशी बाजारों का ज्यादा दबाव नहीं होने से सोना स्टैंडर्ड 200 रुपए चमककर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतना ही चढ़कर 31,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,600 रुपए पर टिकी रही। चांदी की औद्योगिक ग्राहकी उतरने से इसमें लगातार तीसरे दिन गिरावट रही। चांदी हाजिर 50 रुपए टूटकर 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गर्इ जो 04 अक्टूबर के बाद का इसका निचला स्तर है। चांदी वायदा 85 रुपए की गिरावट में 38,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गर्इ। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 74 हजार और 75 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर अपरिवर्तित रहे।

दिल्ली सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 31,850
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 31,700
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 39,200
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 38,650
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 74,000
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 75,000
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 24,600

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग