
लगातार 10वें दिन कम हुए पेट्राेल-डीजल के दाम, 21 आैर 15 पैसे की कटौती
नर्इ दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आैर पूरे देश में पेट्रोलियम कंपनियों की आेर से लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। 8 जून को पेट्रोलियम कंपनियों ने हिम्मत दिखाते हुए पेट्रोल में 21 पैसे आैर डीजल में 15 पैसे कम किए हैं। पिछले 10 दिनों में पेट्रोलियम कंपनियों की आेर से पेट्रो पदार्थों में सबसे ज्यादा कटौती की है। वहीं दूसरी आेर अब भी देश की जनता पेट्रोल आैर डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की बात कर रही है। वहीं विपक्ष भी इस पर केंद्र सरकार को घेरने में लगा है। पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के माध्यम से पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों को कम करने के लिए देश के पीएम नरेंद्र मोदी को चैलेंज दिया था।
पेट्रोल में 21 पैसे कटौती
अगर शुरूआत देश की राजधानी दिल्ली से करें तो पेट्रोल की कीमत 77.42 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ। 7 जून के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 21 पैसे की कटौती गर्इ। जबकि कोलकाता में 80.07 रुपए प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 85.24 रुपए प्रति लीटर हो गए। दोनों ही शहरों में पेट्रोल पर 21-21 पैसे की कटौती की गर्इ है। जबकि चेन्नर्इ में 80.37 रुपए पेट्रोल के दाम हो गए हैं। यहां सबसे ज्यादा 22 पैसे दाम कम हुए हैं।
क्या हैं आज के पेट्रोल के दाम
| शहर | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) | कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 77.42 | 21 | 68.58 | 15 |
| कोलकाता | 80.07 | 21 | 71.13 | 15 |
| मुंबर्इ | 85.24 | 21 | 73.02 | 15 |
| चन्नर्इ | 80.37 | 22 | 72.40 | 16 |
डीजल पर कम हुए 15 पैसे
वहीं डीजल की कीमतों में भी पिछले 10 दिनों में सबसे बड़ी कटौती देखने को मिली। दिल्ली, कोलकाता आैर मुंबर्इ में डीजल की कीमतों में 15 पैसे की कटौती हुर्इ है। आर्इआेसीएल द्वारा जारी कीमतों के अनुसार आज दिल्ली में डीजल के दाम 68.58 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 71.13 रुपए प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 73.02 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं। जबकि चेन्नर्इ में डीजल के कीमत में 16 पैसे की कटौती हुर्इ। जिसके बाद वहां डीजल के दाम 72.40 रुपए प्रति लीटर हो गए।
दोबारा बढ़ सकते हैं दाम?
कुछ दिनों में अमरीकी फेड रिजर्व की बैठक होने जा रही है। जिसमें क्रूड आॅयल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। जिसका असर इंडियन बास्केट में भी देखने को मिलेगा। अगर एेसा हुआ तो जो मामूली राहत पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में देखने को मिल रही है, वो नहीं मिलेगी आैर पेट्रोल आैर डीजल के दाम दोबारा से बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
कैसे कम होगी यह समस्या?
जब से पेट्राेल आैर डीजल के दामों में बेताहाश वृद्घह होनी शुरू हुर्इ है तब से देश की आेर से पेट्रोल आैर डीजलन के दाम को जीएसटी के दायरे में लाने की मांग कर रही है। वहीं केंद्र सरकार यह बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है कि इसमें राज्य सरकारें उनकी मदद नहीं कर रही हैं। ताज्जुब की बात तो यह है कि जो केंद्र आैर बीजेपी देश के 21 राज्यों में अपनी सरकार होने का दावा करती है वो पेट्रोल आैर जीएसटी पर राज्यों को मनाने में कैसे नाकाम हो रही है।
Published on:
08 Jun 2018 08:20 am
