
लगातार 12वें दिन हुर्इ पेट्रोल आैर डीजल के दामों में कटौती, पेट्रोल पर 24 पैसे आैर डीजल पर 18 पैसे हुए कम
नर्इ दिल्ली। देश में आज यानी 10 जून को पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार 12वें दिन पेट्रोल आैर डीजल की कीमतों में कटौती की है। लेकिन यह कटौती 9 जून से ज्यादा नहीं है। पिछले करीब 12 दिनों में पहली बार एेसा हुआ जब पिछले दिन के मुकाबले पेट्रोल डीजल के दामों में अगले दिन कम कटौती हुर्इ है। फिर भी देश के लोगों को अब पेट्रोल आैर डीजल के दामों में राहत मिलनी शुरू हुर्इ है। अब देखने वाली बात यह है कि यह राहत कब तक चालू रहती है। आइए आपको बताते हैं कि आज देश में पेट्रोल आैर डीजल के दाम इस कटौती के बाद कहां पर पहुंच गए हैं?
24 पैसे कम हुए पेट्रोल के दाम
अगर शुरूआत देश की राजधानी दिल्ली से करें तो पेट्रोल की कीमत 76.78 रुपए प्रति लीटर हो गर्इ। 8 जून के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 24 पैसे की कटौती गर्इ। जबकि कोलकाता में 79.44 रुपए प्रति लीटर आैर मुंबर्इ में 84.61 रुपए प्रति लीटर हो गए। जहां कोलकाता में 24 पैसे कटौती हुर्इ वहीं मुंबर्इ में पेट्रोल पर 23 पैसे कम किए गए। चेन्नर्इ में 79.69 रुपए पेट्रोल के दाम हो गए हैं। यहां सबसे ज्यादा 26 पैसे दाम कम हुए हैं।
क्या हैं आज के पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) | कितने कम हुए (पैसे प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 76.78 | 24 | 68.10 | 18 |
| कोलकाता | 79.44 | 24 | 70.65 | 18 |
| मुंबर्इ | 84.61 | 23 | 72.51 | 19 |
| चन्नर्इ | 79.69 | 26 | 71.89 | 19 |
डीजल के दाम में हुर्इ 18 पैसे की कटौती
वहीं डीजल की कीमतों में भी पिछले 11 दिनों में सबसे बड़ी कटौती देखने को मिली। दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल की कीमतों में 18 पैसे की कटौती हुर्इ है। आर्इआेसीएल द्वारा जारी कीमतों के अनुसार आज दिल्ली में डीजल के दाम 68.10 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 70.65 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए। मुंबर्इ में 72.51 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं। चेन्नर्इ में डीजल के कीमत 71.89 रुपए प्रति लीटर हो गए। दोनों ही शहरों में डीजल के दाम में 19 पैसे की कटौती हो गर्इ।
12 दिनों में कितने कम हुए दाम
12 दिनों में पेट्रोल की कीमतों में करीब डेढ़ रुपए अधिक फर्क आ गया है। जबकि डीजल में डेढ़ रुपए के आसपास पहुंच गया है। दिल्ली में पिछले 12 दिनों में पेट्रोल पर 1.64 रुपए प्रति लीटर आैर डीजल पर 1.20 प्रति लीटर कीमत कम हो चुकी हैं। जबकि मुंबर्इ में 1.62 रुपए आैर डीजल पर 1.27 प्रति लीटर कीमत कम हों गर्इ हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल पर 1.61 आैर डीजल पर 1.20 रुपए प्रति लीटर कीमत कम हुर्इ हैं, वहीं चेन्नर्इ में पेट्रोल पर 1.59 आैर डीजल पर 1.28 प्रति लीटर दाम कम हुए हैं।
पिछले 12 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में आया फर्क
| शहर | पेट्रोल (रुपए प्रति लीटर) | डीजल (रुपए प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 1.64 | 1.20 |
| कोलकाता | 1.61 | 1.20 |
| मुंबर्इ | 1.62 | 1.27 |
| चेन्नर्इ | 1.59 | 1.28 |
Published on:
10 Jun 2018 09:54 am
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
