
Today Petrol diesel price: पांच दिन में पेट्रोल के दाम में 56 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल हुआ 93 पैसे सस्ता
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार कटौती देखने को मिल रही है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। वहीं डीजल की कीमत में 11 पैसे प्रति लीटर कम हुए है। आपको बता दें कि डीजल के दाम जनवरी के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर है। वहीं पेट्रोल की कीमत भी फरवरी के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं।
13 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 70.43, 72.68, 76.12 और 73.17 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। 7 फरवरी 2019 को पेट्रोल के दाम 70.44 रुपए प्रति लीटर रुपए प्रति लीटर थे।
पेट्रोल की कीमत में कटौती
| महानगर | पेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 70.43 | 13 |
| कोलकाता | 72.68 | 13 |
| मुंबई | 76.12 | 13 |
| चेन्नई | 73.17 | 13 |
11 पैसे कम हुए डीजल के दाम
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 64.39 और 66.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं , मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 67.51 और 68.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपकों बता दें कि डीजल के दाम पांच महीने के निचले स्तर पहुंच गए हैं। 14 जनवरी 2019 को डीजल के दाम 64.18 रुपए प्रति लीटर थे।
डीजल के दाम में कटौती
| महानगर | डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में) | कटौती (पैसे प्रति लीटर में) |
| नई दिल्ली | 64.39 | 11 |
| कोलकाता | 66.31 | 11 |
| मुंबई | 67.51 | 12 |
| चेन्नई | 68.11 | 12 |
Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्ट्री, अर्थव्यवस्था, कॉर्पोरेट, म्युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Updated on:
10 Jun 2019 10:40 am
Published on:
10 Jun 2019 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allबाजार
कारोबार
ट्रेंडिंग
