
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते देश के टाॅप 10 में से 8 बड़ी कंपनियों के मार्केट कैप में भारी इजाफा हुआ है। इन 8 कंपनियों ने बीते सप्ताह कुुल 86,000 करोड़ रुपए कमाएं हैं। इसमें दूसरा सबसे ज्यादा कमार्इ टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज(टीसीएस) के मार्केट कैप में हुआ है। टीसीएस का कुल मार्केट कैप 13,219.45 करोड़ रुपए से 5,64,657.41 करोड़ रुपए होगा।
सबसे अधिक बढ़ा रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप
इन टाॅप 10 कंपनियों में से केवल आॅयल एंड नेचुरल गैस काॅर्पोरशन आैर इंफोसिस को छोड़कर बाकी संभी कंपनियों ने जमकर कमार्इ की। बीते हफ्ते कमार्इ के मामले में दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज रही जिसकी कुल बाजार पूंजीकरण 17,071.89 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,76,294.88 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। वहीं स्टेट बैंक आॅफ इंडिया की भी कमार्इ बढ़कर 19,973.11 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,31,860.78 करोड़ रुपए हो गया है। मारुति सुजुकी की हैसियत की बात करें तो इसमें भी 10,412.70 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,78,150.79 करोड़ रुपए हो गया है।
यह भी पढ़ें - आर्थिक आंकड़ें आैर तिमाही नतीजाें से तय हाेगी अगले हफ्ते शेयर बाजार की चाल
इतना बढ़ा बाकी कंपनियों को मार्केट कैप
वही बाकी के बड़ी कंपनियों की बात करें इसमें हिन्दुस्तान यूनिलीवर आैर एचडीएफसी, आर्इटीसी भी शामिल हैं। हिन्दुस्तान यूनिलीवर की हैसियत 8,604 करोड़ रुपए से 2,97,763.40 करोड़ रुपए हो गया वहीं एचडीएफसी की हैसियत 8,109.66 करोड़ रुपए हो गया। वहीं, आर्इटीसी के बाजार पूंजीकरण की बात करें तो ये भी 5,736.02 करोड़ रुपए से बढ़कर 3,18,043.93 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें - 2655 कराेड़ का चूना लगाने वाला ये व्यापारी हुआ गिरफ्तार
आेएनजीसी आैर इंफोसिस का बुरा हाल
गौरतलब है कि, समीक्षाधीन अवधि के दौरान आेएनजीसी का पूंजीकरण घटकर 2,27,019.93 करोड़ रुपए हो गया। इसके पहले यह 1,154.99 करोड़ रुपए था। इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 1,113.90 करोड़ रुपए से घटकर 2,46,652.02 करोड़ रहा गया ।
इन कंपनियों का टाॅप टेन में रहा बोलबाला
देश के इन टाॅप कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्री बाजार पूंजीकरण बढ़ने के मामले में पहले स्थान पर रही। जबकि दूसरे स्थान पर टीसीएस रहा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, आर्इटीसी, एचडीएफसी, एचयूएल, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, एसबीआर्इ रहीं। पिछले हफ्ते करोबार के अंतिम दिन शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 658.29 अंक उछला तो वहीं निफ्टी भी 217.90 चढ़कर बंद हुआ।
Published on:
08 Apr 2018 04:07 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
