नई दिल्ली। आज इंटरनेशनल मार्केट के साथ घरेलू बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। पहले बात इंटरनेशनल मार्केट की करें तो अमरीकी तेल की कीमत 15 डॉलर से प्रति बैरल से नीचे आ गए हैं। जानकारों की मानें तो अमरीकी तेल के यह दाम 21 साल का निचला स्तर है। वहीं भारत में क्रूड ऑयल के दाम 1000 रुपए प्रति बैरल के आसपास पहुंच गए। अगर इसे लीटर के मायनों में देखें तो मौजूदा समय में देश में क्रूड ऑयल का दाम 6 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। भारतीय वायदा बाजार में क्रूड ऑयल का कारोबार 33 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है।