नई दिल्ली। जिस दिन सुप्रीम कोर्ट की ओर से टेलीकॉम कंपनियों को एजीआर बकाया भुगतान के लिए 10 साल का वक्त दिया था, उस दिन वोडाफोन आइडिया के शेयर ( Vodafone Idea Share Price ) में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। उसके बाद से लगातार कंपनी शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों में गुरुवार को और ज्यादा बल मिला जब खबर आई कि अमेजन एक और कंपनी के साथ मिलकर हजार करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है। वोडाफोन आइडिया की ओर से इस बारे में इनकार कर दिया तो शेयरों में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। वैसे यह मुनाफावसूली काफी मामूली है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर कंपनी के शेयर कितने रुपए के हो गए हैं।