चांदी 70 हजार रुपए के पार
वहीं दूसरी ओर भारतीय वायदा बाजार में चांदी के दाम में जबरदस्त तेजी का माहौल बना हुआ है। मौजूदा समय 10 बजकर 8 मिनट पर चांदी 2204 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी के साथ 70,111 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। जबकि आज चांदी 68,958 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली थी। जबकि आज कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 70,298 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंची। शुक्रवार को चांदी 67,907 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।