27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा, यहां 83 हुई कुल संख्या

अस्थाई जेल में कैदी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को क्वारंटाइन किए गए पुलिसकर्मियों में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 2 Jun 2020, 10:56 PM IST

Coronavirus: कोरोना से गुजरात में बीते 24 घंटे में 25 मौत

Coronavirus: कोरोना से गुजरात में बीते 24 घंटे में 25 मौत

मथुरा. मथुरा में मंगलवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं। इनमें अस्थाई जेल में कैदी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को क्वारंटाइन किए गए पुलिसकर्मियों में से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं लॉक डाउन के दौरान दूसरे प्रदेशों से लौट रहे लोग भी अब खतरे की वजह बनते जा रहे हैं। जिले की मांट तहसील क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों में 4 प्रवासी भी जांच में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की पुष्टी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब इन लोगों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार करने में जुट गया है।

बता दें कि करीब 2 माह पूर्व नगर निगम की टीम पर हमला करने वाले एक आरोपी को थाना सदर पुलिस ने 25 मई को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भेज दिया था, जहां कैदी की जांच कराई गई तो उसके कोरोना संक्रमित होने को पुष्टी हुई। उसके बाद थाना सदर बाजार में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को क्वारंटाइन कर दिया गया और फिर उनकी भी सैंपलिंग कराई गई। मंगलवार सुबह आई रिपोर्ट में इनमें से दो पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों के अलावा मांट तहसील क्षेत्र के गांव आशागढ़ी में मुम्बई से लौटे दो प्रवासियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही जरारा गांव में गुजरात से लौटे एक प्रवासी तथा सुरीर क्षेत्र में भी एक प्रवासी कोरोना संक्रमित मिला है। मंगलवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आने के बाद जिले में अब तक मिले कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 83 पर पहुंच गया है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग