2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत

परिजनों का आरोप गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से हुई महिला की मौत, गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 11 Jul 2018, 2:08 PM IST

lady

lady

मथुरा। जिले में इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिला मरीज को गलत इंजेक्शन लगाए जाने से महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि महिला को बुखार आने पर थाना हाइवे क्षेत्र में सौंख रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लीनिक पर भर्ती कराया गया था। यहां महिला को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया जिससे उस महिला की हालत और बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


ये है पूरा मामला
जिले के थाना हाइवे क्षेत्र के गांव उस्फार निवासी 33 वर्षीय महिला गुड्डी को बुखार आने पर उसके परिजनों ने सौंख रोड स्थित एक क्लीनिक में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि यहां भर्ती कराने के बाद डॉक्टर ने महिला को गलत इंजेक्शन दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। घटना के बाद मृतका के गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर जमकर हंगामा काटा। इस बीच आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने रोड पर मृतका का शव रखकर जाम लगा दिया और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह परिजनों को समझाकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


परिजनों ने किया जमकर हंगामा
परिजनों का कहना है कि क्लीनिक के संचालक और डॉक्टर पंकज उपाध्याय ने महिला को ठीक करने की गारंटी ली थी और उसे अपने क्लीनिक में एडमिट कर लिया। आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर द्वारा गलत इंजेक्शन देने की वजह से महिला की अचानक मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख मौका पाकर झोलाछाप डॉक्टरउ पंकज उपाध्याय मौके से फरार हो गया। गुस्साए परिजनों ने मृतका का शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश