
horoscope,Rashifal,rashifal in hindi,Aaj Ka Rashifal In Hindi,Daily Rashifal,Monthly Rashifal,monthly rashifal in hindi,Rashifal 2019,
मथुरा। मंगलवार को दिन लाल वस्त्र, लाल फल, लाल फूल और लाल रंग की मिठाई श्री गणेश को चढ़ाने से मनचाही कामना पूरी होती है। मंगलवार के दिन किसी देवी मंदिर में ध्वजा चढ़ाकर आर्थिक समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। पांच मंगलवार तक ऐसा करने से धन के मार्ग की सारी रुकावटें दूर हो जाएंगी।
मेष (Aries)
मन में उतार चढ़ाव रहेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।
वृष (Taurus)
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में कठिनाइयां का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ सुधार भी हो सकता है।
मिथुन (Gemini)
आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आयेगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं।
कर्क (Cancer)
वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन अशान्त रहेगा। नौकरी में इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
सिंह (Leo)
मानसिक शान्ति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा।
कन्या (Virgo)
मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
तुला (Libra)
भावनाओं और स्वभाव में उतार चढ़ाव आएंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आय में व्यवधान आ सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक (Scorpius)
आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। आय में कमी भी रहेगी।
धनु (Sagittarius)
पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। नौकरी में अफसरों से विवाद की स्थिति बन सकती है। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
मकर (Capricornus)
कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। कारोबार के लिए यात्रा पर जाना हो सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ (Aquarius)
वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। बातचीत में सन्तुलित रहें। मित्रों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन (Pisces)
आत्मसंयत रहें। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।
Updated on:
19 Mar 2019, 1:12 PM IST
Published on:
19 Mar 2019, 10:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.