29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर से हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, देखें वीडियो
Play video

यमुना एक्सप्रेस-वे पर फिर से हादसा, एक दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, देखें वीडियो

घने कोहरे के चलते हुआ हादसा, तीन लोग घायल।

Google source verification

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे माइल स्टोन 120 पर आगरा से दिल्ली की ओर जा रहीं करीब एक दर्जन गाड़ियां घने कोहरे के चलते आपस में टकरा गईं। गाड़ियों की टकराने से चीख़ पुकार मच गई। इस बीच तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए तो कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

 

यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे में वाहनों की तेज रफ्तार लोगों की जान जोखिम में डाल रही है। आज घने कोहरे के चलते थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 120 पर आगरा से नोएडा की ओर जाते वक्त कई वाहन आपस में टकरा गए। जिनमें कई गाड़ियां ऐसी थीं जो बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गईं। कुछ गाड़ियों में छोटी मोटी टूट-फूट हुुईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में गम्भीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच कार चालक राम ने बताया कि हम लोग आगरा से दिल्ली जा रहे थे। कोहरा अधिक होने के कारण सामने का कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण करीब दस से बारह गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस बीच हादसे में तीन गाड़ियों का ज्यादा नुकसान हुआ। तीन लोग घायल हुए हैं, वहीं कुछ को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। फिलहाल पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।