10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Verdict छावनी में तब्दील हुई कान्हा की नगरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Ayodhya Verdict आते ही मथुरा में पुलिस बल की मुस्तैदी साफ नजर आ रही है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 9 Nov 2019, 12:04 PM IST

Ayodhya Verdict छावनी में तब्दील हुई कान्हा की नगरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Ayodhya Verdict छावनी में तब्दील हुई कान्हा की नगरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

मथुरा। Ayodhya Ram Mandir को लेकर Supreme Court के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने फैसला सुना दिया है। इस फैसले को दखते हुए प्रदेश के 32 संवेदनशील जिलों में मथुरा को भी रखा गया है। इस लिहाज से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले में भारी पुलिस बल तैनात है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- #AyodhyaVerdict आते ही सोशल मीडिया पर की ऐसी पोस्ट, डीएम ने दिए तत्काल सख्त कार्रवाई के आदेश

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Ayodhya verdict आते ही मथुरा में पुलिस बल की मुस्तैदी साफ नजर आ रही है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिले में चौराहे चौराहे पर पीएसी के अलावा सिविल पुलिस और खुफिया तंत्र सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ अपनी निगाहें गड़ाए हुए है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- Ayodhya Verdict से पहले बाजार में बिक रही महंगी खाद्य वस्तुएं, डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश

मथुरा में भी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के आसपास के अलावा शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा शलभ माथुर ने बताया कि 9 क्षेत्रों को विशेष रूप से चिन्हित किया गया है। 4 सुपर जोन 7 जोन और 40 सेक्टरों में शहर को बांटा गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिम्मेदार अधिकारी शहर में समय-समय पर गश्त कर रहे हैं। पुलिस बल भी उनके साथ में है। जैसे हर दिन की तरह बाजार खुलता है उसी तरह से बाजार खुला है। शांति बनाए रखने की सभी से अपील की जा रही है। जिले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।