
कोर्ट से बांके बिहारी के दर्शन देने का समय बढ़ाकर 12 घंटे करने का अनुरोध भी किया गया है। भीड़ प्रबंधन के इंतजामों की जानकारी मथुरा प्रशासन हाईकोर्ट के समक्ष सरकार के अधिवक्ता के माध्यम से रखेगा।
आपको बता दें कि बांके बिहारी कॉरिडोर की रिव्यू पिटीशन पर 5 अगस्त को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार से इस संबंध में आठ अगस्त को जवाब मांगा था। अब जवाब की रिपोर्ट तैयार है। इस रिपोर्ट में भीड़ प्रबंधन के इंतजामों के बारे में बताया गया है साथ ही चार और बिंदु लिखे हैं। इसमें पहला बिंदु मंदिर की समय अवधि बढ़ाने से संबंधित है। इसमें कहा गया है कि दर्शन का समय सुबह और शाम की पाली में सवा आठ घंटे से हमेशा के लिए 12 घंटे किया जाय।
Updated on:
8 Aug 2024, 10:19 PM IST
Published on:
8 Aug 2024, 10:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.