
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए महिलाएं बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। डेम्पियर नगर, वाल्मीकि बस्ती व खटीक बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करना है। स्वच्छता अभियान की शुरुआत भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लता अग्रवाल ने की व उन्होंने कहा हमारे आसपास स्वच्छता रहेगी तभी हमारा तन मन स्वस्थ रहेगा। अभियान की संयोजिका जिला मंत्री माधुरी सिंह रहीं। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. दीपा अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रतिमा सिंह, जिला मंत्री मधु खंडेलवाल, जिला मीडिया प्रभारी पूजा सिसौदिया, कार्यालय प्रभारी निर्मला सिंह, उषा सिंह, अंजना अग्रवाल, अंजना गौतम, पुष्पा बंसल, मुदिता शर्मा ,पूजा चौधरी, सुषमा अग्रवाल, एकता सोनी आदि मौजूद रहीं।