31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उग्र किसानों ने राजीव भवन पर जड़ा ताला, अफसरों को बनाया बंधक, देखें वीडियो

किसानों ने राजीव भवन पर जड़ा ताला, अफसरों को बनाया बंधक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 11 Jun 2019, 5:58 PM IST

BKU farmers

BKU farmers

मथुरा। नहर और रजवाहों में पानी ना आने से गुस्साए किसानों ने राजीव भवन पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। सभागार में चल रही बैठक में अधिकारियों को बंधक बना लिया। किसानों का कहना है अगर नहरों और रजवाहों में सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ा जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे ।

यहां देखें वीडियो -

सिंचाई के लिए जल्द छोड़ा जाएगा पानी
बुधवार को राजीव भवन के सभागार में सिंचाई विभाग और कृषि विभाग के अधिकारियों बैठक चल रही थी। बठक को उस समय स्थगित करना पड़ा जब सैकड़ों किसानों ने राजीव भवन सभागार को घेर लिया। सभागार के गेट पर ताला जड़कर अधिकारियों को बंधक बना लिया। किसानों को इतनी बड़ी संख्या में देख अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्हें नहरों में जल्द सिंचाई के लिए पानी छुड़वाने का आश्वासन दिया।

किसानों को कोर्ट की तरह मिलती है तारीख
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान ने बताया कि अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती है। किसानों को यह पागल समझते हैं। किसानों को हर महीने एक नई तारीख दे दी जाती है, जैसे कोर्ट में तारीख पड़ती है। पटल पर जो काम है, वह बिल्कुल नहीं हो रहा है।

ये है मांग
जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान का कहना है कि हमारी माँग को सरकार और यहां का प्रशासन मान ले तो अच्छा होगा। हमारी मांग है कि अभी नहरों, छोटे बंबे और रजवाहों में ल्द से जल्द सिंचाई के लिए पानी छोड़ा जाए, ताकि किसान खेतों की सिंचाई कर सकें।

पैसे का होता है बंदर बांट
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष ने अधिकारियों पर यह भी आरोप लगाया है कि जो पैसा शासन की तरफ से किसानों के लिए आता है, उनको यह अधिकारी खा जाते हैं। जिस काम के लिए पैसा आता है, उस पैसे को पूरी तरह से नहीं लगाया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश