2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
Play video

हर छह महीने में जरूर करें रक्तदान, होगा ये फायदा

विशेषज्ञों का मानना है कि हर छह महीने में रक्तदान जरूर करना चाहिए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 10 Jun 2018, 7:16 PM IST

मथुरा। रक्तदान को महादान भी कहा गया है लेकिन आज भी लोग रक्तदान करने से घबराते हैं और रक्तदान नहीं करते। हमने डॉक्टरों की राय ली तो एक जैसी प्रतिक्रिया सामने आई। डॉक्टरों का कहना है कि रक्तदान अवश्य करना चाहिए और रक्तदान करने से शरीर फिट रहता है।

छह महीने में करना चाहिए रक्तदान

डॉ हरि कृष्ण शर्मा और अनिल राजपूत ने रक्तदान क्यों जरूरी है इसके बारे में बताते हुए कहा रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है हर किसी के लिए आवश्यक है रक्तदान करना। लेकिन लोगों के अंदर भ्रांति है कि रक्क दान करने से खून की कमी आ जाती है, कमजोरी आ जाती है। हर छह महीने में एक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। जो रक्तदान करता है उसके ब्लड सेल्स अच्छी तरह से दोबारा जनरेट हो जाते हैं। इसकी रिकवरी छह महीने में हो जाती है।

डॉ हरिओम शर्मा ने कहा कि जो लोग रक्तदान नहीं करते हैं उन से अपील करना चाहूंगा कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो छह महीने में एक बार रक्तदान जरूर करें ताकि आपका जो ब्लड है उसका सरकुलेशन निरंतर बना रहेगा और किसी तरह की कोई बीमारी नहीं होगी। रक्तदान महादान है इससे बड़ा कोई दान नहीं है। अगर किसी परिस्थिति में आपका ब्लड काम आए किसी के लिए इससे अच्छा काम और क्या हो सकता है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश