11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यमुना एक्सप्रेसवे पर कार खड़ी कर सर्राफा कारोबारी ने परिवार समेत ​गोली मारकर की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

  बंद कार में तीन लाशें मिलीं, साथ ही एक बच्चा गंभीर अवस्था में मिला है।
2 min read
Google source verification
car

car

मथुरा। बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर खड़ी क्रेटा कार में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। कार में एक बच्चा गंभीर अवस्था में मिला है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है। पुलिस को मौके से एक नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये है मामला
बुधवार सुबह एक क्रेटा कार थाना जमुनापार क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 105 पर खड़ी थी। कार अंदर से लॉक थी। लोगों ने काफी देर तक बंद कार को खड़ा देखा तो अनहोनी की आशंका हुई। कार को खोलने की कोशिश की तो नहीं खुली। इसके बाद पुलिस को सूचित कर कार का शीशा तोड़ा गया तो अंदर तीन लाशें थीं। तीनों को गोली लगी थी। वहीं एक बच्चा गंभीर रूप से घायल था। मृतकों की पहचान गोविंद नगर क्षेत्र के जगन्नाथ पुरी निवासी सर्राफा व्यवसायी नीरज अग्रवाल, उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और बेटी धन्या अग्रवाल के रूप की गई। इस दौरान उनका बेटा शौर्य अग्रवाल भी गंभीर हालत में मिला। उसकी सांसें चलते देख पुलिस ने फौरन उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए भेजा।

पारिवारिक क्लेश व कारोबार में घाटे की वजह से किया सुसाइड
इस मामले में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया ये सुसाइड का मामला लग रहा है। घटना को कार के अंदर ही अंजाम दिया गया है। इसकी वजह पारिवारिक क्लेश और कारोबार में घाटा मानी जा रही है। एसएसपी का कहना है कि कार अंदर से लॉक थी, सभी को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। कार में गंभीर रूप से घायल एक बच्चा भी मिला, उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मौके से कुछ नोट भी बरामद हुआ है, जिसकी तफ्तीश की जा रही है। पुलिस को मौके से पिस्टल भी बरामद हो गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।