26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री कृष्ण जन्मस्थान का रास्ता बंद करने से नाराज व्यापारियों ने किया धरना प्रदर्शन

पुलिस चौकी निर्माण के कारण रास्ता बंद करने को लेकर व्यापारियों को हो रहा नुकसान, मांगें न मानी जाने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 2:21 PM IST

market

market

मथुरा। जिले में श्री कृष्ण जन्मस्थान के लिए जाने वाले रास्ते को बंद किए जाने को लेकर व्यापारियों में आक्रोश था जिसके कारण श्री कृष्ण जन्मस्थान पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। जन्मस्थान का मुख्य मार्ग बंद किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

ये है पूरा मामला
भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली को जाने वाले मार्ग को बंद करने के विरोध में व्यापारियों में खासा आक्रोश था। पिछलेे करीब डेढ़ महीने से इस मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी जिससे श्री कृष्ण जन्मस्थान के आसपास बनी दुकानों के मालिकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने से उनके व्यापार में काफी मंदी आई है और लोग उनकी दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में व्यापारियों को खासा नुकसान हो रहा है। इस बात की शिकायत के लिए अब तक उन्होंने कई अधिकारियों से मुलाकात की और मार्ग फिर से शुरू करने के लिए निवेदन किया लेकिन प्रशासन ने आज तक इस मार्ग को दोबारा शुरू नहीें कराया है। इस बात से नाराज व्यापारियों ने जन्मस्थान के आसपास के पूरे इलाके को बंद कर दिया और अपनी दुकानों को खोलने से मना कर दिया। दुकानें बंद करने के बाद व्यापारी जन्म स्थान के मेन गेट के सामने धरने पर बैठ गए। व्यापारियों का कहना है कि जब तक इस मार्ग को नहीं खोला जाएगा तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन व्यापारी किसी की भी बात सुनने को राजी नहीं थे।

व्यापारियों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
जन्म स्थान पर स्थित एक दुकान मालिक का कहना है कि उनकी दुकान 1984 से वहां है और अब प्रशासन सुरक्षा के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है । उन्होंने बताया कि यहां रास्ते में प्रशासन द्वारा एक चौकी का बनाई जा रही है। जिससे यहां आने जाने वाले लोगों के लिए ये रास्ता बंद कर दिया गया है और इसका सीधा असर उनके व्यापार पर पड़ रहा है। धरना दे रहे सभी व्यापारियों का कहना है कि अगर से रास्ता नहीं खोला गया और पुलिस चौकी का निर्माण बंद नहीं कराया गया तो वे लोग आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग