28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

11 अगस्त को तालानगरी में होगी देश की सुरक्षा की बात, केंद्रीय रक्षा मंत्री, सीएम योगी समेत कई उच्चाधिकारी रहेंगे मौजूद

11 अगस्त को अलीगढ़ में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की मीटिंग में केंद्रीय रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम लोग शामिल होंगे। सुरक्षा के किए गए खास इंतजाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Aug 2018, 12:35 PM IST

Nirmala Sitharaman

Nirmala Sitharaman

अलीगढ़। 11 अगस्त का दिन अलीगढ़वासियों के लिए यादगार दिन होगा। इस दिन देश की सुरक्षा को लेकर जिले में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की मीटिंग का आयोजन होगा। इस मीटिंग में केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, योगी आदित्यनाथ के अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे, जल, थल और वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी, देश की नवरत्न कंपनियों के प्रमुुख अधिकारी, इजरायल और फ्रांस सहित तीन देशों के राजदूत और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी व तमाम वैज्ञानिक हिस्सा लेंगे।

सुरक्षा के होंगे खास इंतजाम
बता दें कि कुछ समय पहले भोपाल पुलिस ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले का इनपुट दिया था। इसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी समेत सभी वीवीआईपी की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिस महानिदेशालय व सुरक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों के बाद सुरक्षा चौकसी पर पैनी नजर रखी जा रही है।

वीवीआईपी मेहमानों के लिए ऐसा होगा सुरक्षा कवच
1- पांच कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, आधा दर्जन एडिशनल एसपी, दर्जन भर सीओ, 100 इंस्पेक्टर एसओ और एसएसआई, 300 सिपाही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। यह फोर्स पीएचक्यू और आगरा जोन से मांगा गया।
2- एटीएस और एलआईयू को शहर और आसपास विशेष चौकसी में लगाया गया है। टप्पल इंटरचेंज से आयोजन स्थल और जीटी रोड गभाना टोल से आयोजन स्थल, आगरा रोड मडराक टोल से आयोजन स्थल तक धनीपुर हवाई पट्टी से बाईपास तक चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी।
3- कुल सात पार्किंग स्थल बनाए हैं। वीआईपी वाहनों को रॉयल रेजीडेंसी होटल के आसपास के गैरेज और दूसरे स्थलों पर पार्क कराया जाएगा।आयोजन स्थल से 100 मीटर पहले वाहनों का प्रवेश बंद करा दिया जाएगा।
4- धनीपुर हवाई पट्टी से वीआईपी के आने जाने के लिए एक कंटीजेंसी रूट बनाया गया है। इस रूट से पनैठी होते हुए वाहन मथुरा बाईपास, सारसौल, नादापुल के रोड से आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे।
5- दो जगहों पर हैलीपैड बनाए जाएंगे। एक रॉयल रेजीडेंसी होटल के पास और दूसरा नुमाइश मैदान पर। ताकि वैकल्पिक इंतजाम पहले से ही पूरा किया जा सके।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग