6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा
कृष्ण की नगरी मथुरा में आयें जरा संभलकर, इन बाइक सवारों से रहें सावधान, देखें वीडियो
Play video

कृष्ण की नगरी मथुरा में आयें जरा संभलकर, इन बाइक सवारों से रहें सावधान, देखें वीडियो

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में जरा संभलकर आयें।

Google source verification

मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में जरा संभलकर आयें। यहां बाइक सवार लुटेरे सक्रिय हैं। ताजा मामला मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र का है। यहां दान घाटी मंदिर जाते समय बाइक सवार दो लुटेरों ने दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु की चेन तोड़ ली और मौके से फरार हो गए।

ये हैै मामला
मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के थाने से चंद कदमों की दूरी पर ग्वालियर की रहने बाली ऋतु नाम की महिला अपने परिवार के साथ गोवर्धन दर्शन करने के लिए आयी थी। जैसे ही मंदिर के पास पहुंची एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने महिला के गले पर हाथ मारकर चेन तोड़कर फरार हो गए। महिला के साथ आए लोगों ने बाइक सवार दोनों युवकों का पीछा भी किया, लेकिन बाइक पर होने के कारण दोनों चेन स्नेचर फरार हो गए।

कैमरे में कैद हुई घटना
चेन स्नेचिंग की पूरी घटना मंदिर के पास दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी । पीड़ित महिला ऋतु का कहना है कि गोवर्धन दर्शन करने ग्वालियर से आये थे। मंदिर पहुंचने वाले थे, तभी बाइक पर दो युवक आये और चैन तोड़कर ले गए। फिलहाल पीड़िता द्वारा थाने में दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर अज्ञात बाइक सवारों की तलाश में जुट गई है।