3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लोकसभा सीट पर ये चेहरा होगा रालोद से उम्मीदवार, पार्टियों में मच गई खलबली!

जयंत चौधरी नहीं लड़ेंगे यहां से चुनाव, ऐसे में चारू चौधरी के नाम पर कार्यकर्ताओं की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 15 Mar 2019, 6:43 PM IST

charu chaudhary

charu chaudhary

मथुरा। चौधरी अजित सिंह की पुत्रवधू और जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी इस बार मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं! उनके नाम की मांग कार्यकर्ताओं की द्वारा की जा रही है। जयंत चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में मथुरा में हेमा मालिनी के सामने एक टक्कर देने वाला प्रत्याशी रालोद को चाहिए।

रालोद के खाते में गई है सीट
बता दें कि सपा बसपा रालोद गठबंधन में सीट बंटवारे में मथुरा लोकसभा की सीट रालोद के खाते में गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जयंत चौधरी के बाद यदि कोई ऐसा चेहरा रालोद के पास है तो वो चारू चौधरी हैं जो इस सीट पर किसी भी प्रत्याशी को करारी टक्कर दे सकती है। इसलिए इस सीट से चारू चौधरी के लड़ने की मांग भी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

विधानसभा चुनाव में कर चुकी हैं प्रचार
बता दें कि रालोद के लिए चारू चौधरी स्टार प्रचारक के रूप में विधानसभा चुनावों में प्रचार कर चुकी हैं। आगरा में फतेहपुरसीकरी सीट पर रालोद प्रत्याशी के लिए उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनावों में रोड शो किया था। चारू चौधरी 2014 से जयंत चौधरी के साथ लगातार चुनाव प्रचार का हिस्सा रही हैं। कार्यकर्ता चाहते हैं कि जिस प्रकार डिंपल यादव संसद पहुंची हैं, रालोद से चारू चौधरी भी संसद में प्रतिनिधित्व करें।

महिला प्रत्याशियों पर हैं शोर
सोशल मीडिया और चर्चाओं के बीच मथुरा में कई महिलाओं के नाम सामने आ रहे हैं। महिला प्रत्याशियों में भाजपा की तरफ से संभावित प्रत्याशी का नाम वर्तमान सांसद हेमा मालिनी के तौर पर सामने आ रहा है। वहीं कांग्रेस से प्रियंका गांधी के नाम की मांग की जा रही है। एक और महिला इन दिनों सुर्खियों में हैं जो हरियाणवी डांसर हैं। कार्यकर्ताओं की मांग पर रालोद मुखिया कितना गौर फरमाएंगे ये 20 मार्च तक पता चल सकेगा।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश