8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-एक करके छह पशुओं ने तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, जांच में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

मौके पर पहुंचे डॉ कृष्णवीर और डॉ. नेहा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पशुओं को खाने में टॉक्सिक नाम का पदार्थ दिया गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 30 Jun 2019, 3:56 PM IST

Cow buffalo killed

Cow buffalo killed

मथुरा। चारा खाने के बाद अचानक दम तोड़ रहे पशुओं को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। गाय और भैंसों की हो रही अचानक मौत की जानकारी पशु चिकित्सकों को दी सूचना पर पहुँचे पशु चिकित्सकों ने मृत पशुओं की जाँच की तो आँखे खुली की खुली रह गई। चौंकाने वाली बात सामने आई। आधा दर्जन के करीब पशुओं को जहर देकर मारा गया है। पशुओं की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

ये भी पढ़ें - रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ...

ये है मामला
थाना राया क्षेत्र के गाँव हरिया की घड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आधा दर्जन के करीब पशुओं की मौत हो गई। पशु की मौत से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी आनन-फानन में आवाज पशु चिकित्सकों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे पशु चिकित्सकों ने पशुओं के चारे को जब चेक किया तो पशु चिकित्सक दंग रह गए। एक बड़ी और चौंकाने वाली बात सामने आई। इन पशुओं को जहर दिया गया था। मौके पर पहुंचे डॉ कृष्णवीर और डॉ. नेहा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पशुओं को खाने में टॉक्सिक नाम का पदार्थ दिया गया है जिससे यह बेजुबान तड़प तड़प कर मर रहे हैं। स्थानीय लोगों की यह माँग है कि जिसने भी इन बेजुबान पशुओं को इस तरह का पदार्थ दिया है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें - Brahma Kumari Rape Case: ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती के साथ हुआ रेप, आरोपी आश्रम संचालक गिरफ्तार

अन्य पशु पालक पड़े चिंता में
वहीँ गाँव के प्रमोद का भी यही कहना था के आधा दर्जन के करीब पशु तड़प-तड़प कर मर रहे हैं। कई पशु मरणनासन्न हैं, जिनका उपचार डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है। गुस्साए ग्रामीण थाना राया पहुँचे। घटना के बाद गाँव के अन्य पशुपालक भी चिंतित नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - पति के साथ जा रही पत्नी को दो वर्ष बाद अचानक दिखा पुराना प्रेमी, इसके बाद उसने भरे बाजार जो किया, थम गईं लोगों की सांसे

क्यों और किसने दिया जहर

वहीं स्थानीय लोगों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बेजुबान पशुओं को किसने जहर दिया है और इसके पीछे क्या वजह है। यह तो जाँच में ही पता चल पाएगा कि इन पशुओं को जहर देकर मारने के पीछे क्या उद्देश्य है।